IND vs SA 2nd ODI Live Updates: हर्षित राणा ने भारत को दिलाई बड़ी विकेट, शतक लगाकर एडम मार्कराम हुए आउट

IND vs SA 2nd ODI Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है, आज यानि 3 दिसंबर को शृंखला का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने रांची में हुए पहले वनडे में 17 रन से जीत दर्ज की थी. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा, उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने भी 51 गेंदों में 57 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया.

अंत में केएल राहुल के 60 रन के बूते भारत ने 349 रन बनाए. लक्ष्य का जवाब देते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 332 रन बनाए. अब दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. उनकी टीम में कुल 3 बदलाव हुए हैं, जबकि भारतीय टीम पिछले मैच की एलेवन के साथ ही मैदान पर उतरी है.

पहले 10 ओवर में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) का विकेट गंवाकर 92 रन बनाए. इसके बाद विराट कोहली ने 102 रन बनाकर अपना 84वां शतक जड़ा. वहीं ऋतुराज ने पहला वनडे इंटरनेशनल शतक लगाया. अंत में केएल राहुल ने 43 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 358 रनों तक पहुंचा दिया. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप हमारा चैनल के साथ जुड़े रहिए. 

IND vs SA 2nd ODI Live Updates: हर्षित राणा ने भारत को दिलाई बड़ी विकेट, शतक लगाकर एडम मार्कराम हुए आउट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button