‘भारत और अफगानिस्तान भाई-भाई’, भारतीय पर्यटक का तालिबान गार्ड ने किया स्वागत, देखें Viral Video
Afganistan Viral Video: अफगानिस्तान से जुड़े एक वायरल वीडियो में तालिबान गार्ड एक भारतीय पर्यटक का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखाई देते हैं। भारत का नाम सुनते ही वे मुस्कुराकर उसे बिना दस्तावेज़ जांचे जाने देते हैं। यह दृश्य दोनों देशों की पुरानी दोस्ती और आपसी सम्मान की झलक दिखाता है, जिसने सोशल मीडिया पर भावनाएं जगाईं।
HighLights
भारतीय पर्यटक को तालिबान ने मुस्कुराकर दी राह।
पासपोर्ट जांच बिना चेकिंग के की गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने जीता लोगों का दिल।
एजेंसी, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तालिबान सुरक्षा कर्मियों को एक भारतीय पर्यटक के प्रति अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाते हुए देखा गया है। वीडियो में भारतीय युवक मोटरसाइकिल से सफर कर रहा है, जब उसे एक चेकपोस्ट पर रोका जाता है। जैसे ही वह खुद को ‘इंडियन” बताता है, गार्ड मुस्कुराते हुए उसका स्वागत करते हैं और बिना पासपोर्ट जांचे आगे जाने की अनुमति दे देते हैं।
‘भारत और अफगानिस्तान भाई-भाई हैं’
वीडियो में तालिबान कर्मियों को कहते सुना जा सकता है कि ‘भारत और अफगानिस्तान भाई जैसे देश हैं।” वे पर्यटक को चाय के लिए आमंत्रित करते हैं और दोस्ती का इजहार करते हैं। हालांकि, नईदुनिया ने वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं की है।
An Indian tourist in Afghanistan was stopped by the Taliban at a checkpoint for a routine passport check. But the moment he said he was from India, they smiled, welcomed him, & let him go without even checking his documents. This is how Afghanistan treats its true friends. 🇦🇫❤️🇮🇳 pic.twitter.com/YsKFVVEVP5
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,