आयरलैंड में बढ़ी भारतीयों पर नस्लीय हिंसा, सुरक्षा कारणों से इंडिया डे समारोह टला
हाल के महीनों में आयरलैंड में भारतीय समुदाय पर नस्लीय हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए वहां होने वाले ‘इंडिया डे’ समारोह को फिलहाल टाल दिया गया है। पिछले दिनों कई घटनाएं सामने आईं दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में एक छह वर्षीय भारतीय मूल की बच्ची पर हमला और नस्लीय गालियां दी गईं।
HighLights
आयरलैंड में भारतीय समुदाय पर नस्लीय हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है
इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए वहां होने वाले ‘इंडिया डे’ समारोह को फिलहाल टाल दिया गया
हालिया हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी
एजेंसी, डबलिन। हाल के महीनों में आयरलैंड में भारतीय समुदाय पर नस्लीय हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए वहां होने वाले ‘इंडिया डे’ समारोह को फिलहाल टाल दिया गया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त के आसपास आयोजित होना था, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है।
यह आयोजन आयरलैंड इंडिया काउंसिल द्वारा किया जाता है, जो दोनों देशों के सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का काम करती है। संस्था के सह-अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने आयरलैंड के उप-प्रधानमंत्री साइमन हैरिस से मुलाकात के बाद कहा “वर्तमान हालात जश्न मनाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, इसलिए कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।”
रविवार को होने वाले इस समारोह में आयरिश सरकार के सहयोग से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होतीं, लेकिन हालिया हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी।
पिछले दिनों कई घटनाएं सामने आईं दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में एक छह वर्षीय भारतीय मूल की बच्ची पर हमला और नस्लीय गालियां दी गईं, वहीं डबलिन में दो यात्रियों ने एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर पर टूटी बोतल से हमला कर उसे “अपने देश लौटने” को कहा।
इसे भी पढ़ें- भारत पर 50% टैरिफ से भड़के अमेरिकी, सर्वे में ट्रंप के फैसले को 53% ने बताया गलत
आयरलैंड में बढ़ी भारतीयों पर नस्लीय हिंसा, सुरक्षा कारणों से इंडिया डे समारोह टला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,