'भारत-अमेरिकी ट्रेड डील से दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार', ट्रंप के टैरिफ घटाने के बाद बोले गृह मंत्री अमित शाह
.webp?w=1920&resize=1920,0&ssl=1)
India-US Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बाद अब भारत-अमेरिका के बीच भी ट्रेड डील हो गई. जिसके तहत अमेरिका ने भारतीय आयात पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. जो पहले 25 फीसदी था. दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. इसके साथ ही गृह मंत्री ने दोनों देशों की बीच व्यापार बढ़ने की भी बात कही.
भारत-अमेरिकी ट्रेड डील के बाद क्या बोले गृह मंत्री शाह?
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार समझौता 18% की महत्वपूर्ण रूप से कम शुल्क के साथ संपन्न हो गया है.” गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि, “इस ट्रेड डील से मजबूत व्यापारिक संबंधों और पारस्परिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मैं इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा और दोनों देशों और उनके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और भी फलेगा-फूलेगा.”
A big day for India-US relations as the trade deal has been locked with a significantly reduced tariff of 18%, paving the way for stronger trade ties and mutual growth.
I congratulate PM @narendramodi and President @realDonaldTrump for this historic deal, which will elevate our…
— Amit Shah (@AmitShah) February 2, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है…
'भारत-अमेरिकी ट्रेड डील से दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार', ट्रंप के टैरिफ घटाने के बाद बोले गृह मंत्री अमित शाह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


