‘युद्ध में भारत जीत जाएगा’, पूर्व CIA अधिकारी के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान; ऑनलाइन दे रहे जान से मारने की धमकी
पूर्व CIA अधिकारी के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में भारत की जीत होगी वाले बयान के बाद वहां की जनता बौखला गई है। पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें ऑनलाइन गालियां दी, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यहां तक की इमरान खान की पार्टी की ने पत्र लिखकर माफी मांगने के लिए कहा है।
HighLights
CIA के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान के लोग दे रहे धमकी
किरियाकू ने कहा था- भारत से युद्ध में पाकिस्तान हार जाएगा
इमरान खान की पार्टी ने पत्र भेजकर माफी मांगने के लिए कहा
डिजिटल डेस्क: अमेरिका के खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी के खुलासों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की जनता और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पत्र भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि पूर्व सीआईए अधिकारी जॉन किरियाकू की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है।
जॉन किरियाकू ने बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान उनसे जबरन माफी मांगवाने की कोशिश की थी। PTI की ओर से जारी पत्र का किरियाकू ने जवाब दिया था, जिसकी भाषा बेहद तंज भरी थी। जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
दरअसल, जॉन किरियाकू ने अक्टूबर में ANI को दिए अपने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी इंटरव्यू में किरियाकू ने कहा था कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच पारंपरिक युद्ध होने पर पाकिस्तान हार जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि युद्ध से किसी का फायदा नहीं होगा।
पाकिस्तानियों ने जान से मारने की दी धमकियां
किरियाकू के इसी बयान के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी आवाम की ओर से उन्हें ऑनलाइन गालियां दी गई। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली। इन घटनाओं को लेकर किरियाकू का कहना है कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि भारत की आबादी पाकिस्तान से पांच गुना ज्यादा है, इसलिए पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान को नुकसान होगा। लेकिन उसके बाद उन्हें अनगिनत धमकियां मिली।
जबरन माफी मांगने का बनाया दबाव
इस बयान के बाद ही इमरान खान की पार्टी PTI की ओर से पत्र भेजकर कड़े शब्दों में इसकी निंदा की गई थी। उन्हें PTI और पाकिस्तान की जनता से माफी मांगने के लिए कहा गया था। किरियाकू ने बताया कि यह पत्र उन्हें पार्टी के अध्यक्ष की ओर से आया था। पूर्व सीआईए अधिकारी का कहना है कि इन घटनाओं के बाद उनके वकील ने उन्हें सुरक्षा लेकर सावधान रहने और लो प्रोफाइल रहने की सलाह दी थी। हालांकि किरियाकू ने पीटीआई के पत्र का बेहद तंज भरी भाषा में जवाब दिया था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के फैसलाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत
पहले भी जॉन किरियाकू विवादों में रहे
बता दें कि जॉन किरियाकू इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में CIA के टॉर्चर प्रोग्राम का खुलासा किया था। जिसके बाद उन्हें 23 महीनों तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि बाद में उन पर से आरोप हटा लिए गए थे। जॉन किरियाकू CIA में करीब 15 साल रहे और 9/11 के बाद कई अहम आतंकवाक-रोधी ऑपरेशनों का हिस्सा रहे।
'युद्ध में भारत जीत जाएगा', पूर्व CIA अधिकारी के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान; ऑनलाइन दे रहे जान से मारने की धमकी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,