Sport : IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज, इंग्लैंड ने पहले ही सेशन में बना दिए इतने ज्यादा रन #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का टारगेट रखा है. पांचवे दिन के पहले सेशन यानी लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 117 रन बना लिया है. बेन डकेत 64 रन और जैक क्रॉली 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 254
अब लीड्स टेस्ट मैच के पांचवे इंग्लैंड को जीत के 66 ओवर में 254 रनों की जरूरत है. क्रॉली और बेन डकेत ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई है. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं. वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं. जसप्रीत बुमराह भी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हुए हैं. ऐसे में भारतीय टीम जल्द विकेट नहीं चटका पाई तो ये मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल जाएगा.
Lunch on Day 5 in Headingley
England 117/0 in the 4th innings, need 254 more runs
Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/w42IEN59CU
— BCCI (@BCCI) June 24, 2025
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 471 रन
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 471 रन बनाया था. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रन, शुभमन गिल 147 रन और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए थे. जबकि केएल राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया था. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट चटकाए थे.
पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाया था 465 रन
इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पारी में 465 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ओली पोल ने 106 रनों की पारी खेली. जबकि हैरी ब्रूक 99 रन बनाए. वहीं बेन डकेत ने 62,रन, जेमी स्मिथ ने 40 रन और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद सिराज को 2 सफलता मिली.
भारत ने दूसरी पारी में बनाया 364 रन
लीड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम 365 रनों पर सिमट गई. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला. पंत और राहुल ने शानदार शतक भी लगाया. ऋषभ पंत 140 गेंदों पर 180 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए. राहुल ने 18 चौकों की मदद से 137 रनों की पारी खेली. आखिरी में करुण नायर ने 20 और रवींद्र जडेजा ने 25 रनों का योगदान दिया.
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज, इंग्लैंड ने पहले ही सेशन में बना दिए इतने ज्यादा रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












