भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 130 अंक उछला
.webp)
मुंबई, 23 अक्टूबर (.)। भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि, कारोबार के अंत में बाजार हल्की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब हुआ।
सेंसेक्स 84,445.25 के स्तर पर खुला और इसने 85,290.06 का हाई बनाया और दिन के अंत में 130.06 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 84,556.40 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की शुरुआत भी 26,057.20 पर हुई और इसने 26,104.20 का हाई बनाया और दिन के अंत में 22.80 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,891.40 पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.21 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, फार्मा,एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
निफ्टी पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), इंटरग्लोब एविएशन, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले और सिप्ला लूजर्स थे।
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रे़ड डील के अंतिम चरण में पहुंचने की रिपोर्ट्स के कारण भारतीय शेयर बाजार में सत्र की शुरुआत गैप-अप के साथ हुई थी। हालांकि, यह तेजी कुछ समय के लिए ही थी और दिन के अंत में बाजार सपाट बंद हुआ।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 38.30 अंक की कमजोरी के साथ 59,371 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9.20 की मामूली कमजोरी के साथ 18,291.45 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सुबह करीब 9.37 बजे, सेंसेक्स 785.16 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,211.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 224.05 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,092.65 पर कारोबार कर रहा था।
–.
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 130 अंक उछला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)


