भारतीय युवक की अमेरिका में पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी, रुममेट पर चाकू से हमले का आरोप
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक 32 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक पर अपने रूममेट को चाकू मारने का आरोप है। घटना 3 सितंबर की है, लेकिन मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दो हफ्ते बाद 18 सितंबर को हुई है। पहचान नहीं हो पाने के कारण युवक का शव एक अस्पताल में रखा हुआ है।
HighLights
अमेरिका में भारतीय युवक को पुलिस ने मारी गोली
युवक पर अपने रूममेट को चाकू मारने का आरोप
मृतक के पिता को 2 हफ्ते बाद मिली मौत की जानकारी
डिजिटल डेस्क, इंदौर: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्लारा में पुलिस ने भारत के युवक को गोली मार दी। युवक भारत के तेलंगाना राज्य का निवासी है। अमेरिकी पुलिस का आरोप है कि युवक ने अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया था। यह घटना 3 सितंबर की बतायी जा रही है, लेकिन युवक के परिजनों को इसकी जानकारी घटना के दो हफ्ते बाद मिली।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो कि 32 साल का था। मृतक के पिता का नाम हुस्सुद्दीन बताया जा रहा है, जो एक सेवानिवृत शिक्षक हैं।
मृतक के पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के मौत की सूचना 18 सितंबर को मिली। कर्नाटक के रायचूर के रहने वाले उनके बेटे के दोस्त ने उन्हें इसकी जानकारी दी। मृतक का दोस्त भी सांता क्लोरा में रहता है। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को कई बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। पिता ने बताया कि दोस्त से मिली बेटे के मौत की सूचना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें- वॉट्सएप ग्रुप ‘BIG BOSS’ बनाकर रची गई छत्तीसगढ़ में घोटालों की साजिश, ED की चार्जशीट में खुलासा
निजामुद्दीन को लगी हैं 4 गोलियां
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निजामुद्दीन को चार गोलियां मारी गई है। पहचान की पुष्टी नहीं हो पाने के कारण निजामुद्दीन का शव एक स्थानीय अस्पताल में औपचारिकताओं के लिए रखा हुआ है। मृतक के पिता ने इस संबंध में भारत सरकार से इस मामले में मदद मांगी है।
भारतीय युवक की अमेरिका में पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी, रुममेट पर चाकू से हमले का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,