UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा हमला, आतंकियों को पनाह देने पर लताड़ा, PoK खाली करने की नसीहत
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। भारतीय प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों को शरण देने और अपने ही नागरिकों पर बमबारी करने के बजाय अर्थव्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने PoK से अवैध कब्जा छोड़ने की भी बात कही।
HighLights
60वें सत्र में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला।
पाक पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया।
खैबर पख्तूनख्वा विस्फोट और बमबारी का जिक्र।
एजेंसी, पीटीआई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें नियमित सत्र में पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा। भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह बार-बार आतंकियों को पनाह देता है और अपने ही नागरिकों पर बमबारी करता है।
पाकिस्तान पर तीखा प्रहार
त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को निराधार और भड़काऊ बयानों से मंच का दुरुपयोग बंद करना चाहिए और इसके बजाय अपने आर्थिक संकट और मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने और लोगों पर हमले करने से फुर्सत पाए, तो देश की हालत सुधर सकती है।
भारतीय प्रतिनिधि ने इस सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा में हुए विस्फोट का भी उल्लेख किया, जिसमें 24 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आतंकवाद किस हद तक फैला हुआ है और आम नागरिक किस तरह इसके शिकार हो रहे हैं।
PoK खाली करने की नसीहत
क्षितिज त्यागी ने गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) का मुद्दा भी उठाया और पाकिस्तान से कहा कि वह वहां से अपना अवैध कब्जा छोड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा।
पाक सेना पर गंभीर आरोप
भारत ने हाल ही में तिराह घाटी में पाकिस्तानी सेना द्वारा अपने ही नागरिकों पर हवाई हमले करने के आरोपों का हवाला भी दिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि सेना ने जेट विमानों से बम गिराए। हालांकि, पाक प्रशासन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह विस्फोट बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ से हुआ।
इसे भी पढ़ें… MP में दुर्गा पंडाल की सजावट के खंबे से फैला करंट, दो बच्चों की मौत
UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा हमला, आतंकियों को पनाह देने पर लताड़ा, PoK खाली करने की नसीहत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,