रक्षा के क्षेत्र में भारत की वैश्विक साख, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर एकजुटता जरूरी : बिप्लब कुमार देब
.webp)
नई दिल्ली, 21 जुलाई (.)। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। वहीं, भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर को देश के सैनिकों का गौरव बताया है।
भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना की ताकत पर गर्व है। हमने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब दिया और हमारी सेना किसी भी तरह की आतंकी घटनाओं का जवाब देने में सक्षम है।
उन्होंने . से बात करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई हमारे लोगों पर हमला करता है, तो हम चुप नहीं रहेंगे। हमने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया। पाकिस्तान ने जो पहलगाम में किया, उसका जवाब हमारी सेना ने दिया। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। हमारी सेना ने जो कदम उठाया, वो वाकई सराहनीय है। जो कुछ भी हुआ, वह बहुत सकारात्मक कदम था। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
अरुण गोविल ने सीएम योगी के कांवड़ वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी कांवड़ को लेकर जो कह रहे है, वो बिल्कुल सही कह रहे हैं। इस विषय पर सवाल उठाने की कोई जरूरत नहीं है। मेरा मानना है कि पूरी कांवड़ यात्रा बहुत अच्छे से चल रही है, प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतरीन है और सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हमें उम्मीद है कि ये यात्रा बहुत सुचारू रूप से पूरी होगी।
–.
एकेएस/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
रक्षा के क्षेत्र में भारत की वैश्विक साख, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर एकजुटता जरूरी : बिप्लब कुमार देब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)

.webp)

