IndiGo Airlines: कोहरे के वजह से इंडिगो एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें प्रभावित
.webp)
IndiGo Airlines: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने कहा है कि कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों को रद्द किया गया है, जबकि कई फ्लाइट्स में देरी भी हो सकती है. इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में बिना जानकारी के एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- Indigo Crisis: सामने आ गई तारीख, जानें इंडिगो के यात्रियों को कब मिलेगा मुआवजा; एयरलाइन पर 376 करोड़ का बोझ
इंडिगो ने ए़डवाइजरी जारी की
एयरलाइन ने यह भी सलाह दी है कि यात्री सामान्य समय से पहले ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हों. घने कोहरे के कारण सड़कों पर ट्रैफिक और विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है. अतिरिक्त समय लेकर निकलने से चेक-इन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया आराम से पूरी की जा सकेगी.
IndiGo issues travel advisory, dense fog likely . disrupt flights in North India
Read @ANI story | https://t.co/IJtCFjhTna#IndiGo #FlightDisruptions #Fog pic.twitter.com/HK2jo3p4Bp
— ANI Digital (@ani_digital) December 20, 2025
इंडिगो ने यात्रियों को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से उड़ानों से जुड़ी जानकारी लेने की सलाह दी है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम सामान्य होने पर उड़ानों का संचालन फिर से सुचारु किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-रेड फोर्ट ब्लास्ट के बाद अब IndiGo और Air India को मिला बम धमकी भरा e-mail, पांच बड़े एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट
IndiGo Airlines: कोहरे के वजह से इंडिगो एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें प्रभावित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)





