IndiGo Crisis LIVE Updates: DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को किया तलब, आज पेश करनी होगी विस्तृत रिपोर्ट, चेयरमैन ने भी मांगी माफी

IndiGo Crisis LIVE Updates: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को आज (11 दिसंबर) उनके कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है. एविएशन रेगुलेटर ने पीटर एल्बर्स को भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन में नेटवर्क-वाइड गंभीर रुकावट से जुड़ा पूरा डेटा और अपडेट पेश करने का आदेश दिया है. एल्बर्स को रेगुलेटर ने आज दोपहर 3 बजे DGCA के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी संबंधित डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों को भी मीटिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- BIG Action On Indigo Crisis: इंडिगों पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, फिर भी यात्री क्यों परेशान ?

DGCA के मुताबिक, एयरलाइन रुकावट की खास बातों और इसे कम करने के उपायों के बारे में जानकारी पेश करेगी. इसमें फ्लाइट्स को फिर से शुरू करना, पायलटों और केबिन क्रू के लिए भर्ती प्लान, इस संकट से प्रभावित यात्रियों को कैंसलेशन रिफंड, एयरपोर्ट पर जमा हुए सामान की वापसी, यात्रियों को समय पर जानकारी और फ्लाइट कैंसलेशन के कारण प्रभावित यात्रियों का रूट बदलना शामिल है. रेगुलेटर और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MoCA) इंडिगो के साथ लगातार मीटिंग कर रहे हैं.

इंडिगो संकट की वजह से पूरे भारत में एयरलाइन का ऑपरेशन ठप हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बीते दिन कड़ा कदम उठाया था. सरकार ने इंडिगो को अपने सभी रूट्स में लगभग 10 फीसदी उड़ानें कम करने का आदेश दिया था. 

 

IndiGo Crisis LIVE Updates: DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को किया तलब, आज पेश करनी होगी विस्तृत रिपोर्ट, चेयरमैन ने भी मांगी माफी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button