इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर PHOTOS:अपने रिसेप्शन में कपल ऑनलाइन शामिल हुआ; शख्स चीखा- बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा- INA NEWS

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। नीचे से खून गिर रहा है। इस बीच, सरकार ने गुरुवार को इंडिगो को रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) नियमों से राहत दे दी। वीकली रेस्ट नियम तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


