Nation- एक्शन के बाद ट्रैक पर IndiGo, चार दिन में उड़ानें ऑन-टाइम; सभी 138 डेस्टिनेशन कनेक्ट- #NA

फाइल फोटो.
सरकार के एक्शन के बाद इंडिगो अब महासंकट के भंवर से बाहर निकल रही है. इस बीच एयरलाइन के प्रवक्ता का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, पिछले चार दिनों से ऑपरेशन लगातार सामान्य हो रहे हैं. आज एयरलाइन अपने घटे हुए शेड्यूल के अनुसार 2,000 से ज्यादा उड़ानें चलाएगी. इंडिगो के 138 सभी डेस्टिनेशन अब पूरी तरह जुड़े हुए हैं. ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी नॉर्मल स्तर पर लौट आया है.
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, 11 दिसंबर को इंडिगो ने 1950 से ज्यादा उड़ानों का संचालन किया. सिर्फ 4 फ्लाइट मौसम के कारण रद्द हुईं. सभी प्रभावित यात्रियों को तुरंत सूचना दी गई ताकि असुविधा न हो. इंडिगो ने सभी एयरपोर्ट्स को निर्देश दिया है कि नया शेड्यूल टर्मिनल स्क्रीन पर दिखाया जाए. ताकि यात्रियों को कोई भ्रम न हो.
ये टीम हाल की ऑपरेशनल डिसरप्शन की वजहों की स्वतंत्र और विशेषज्ञ जांच करेगी.जांच का उद्देश्यऑपरेशन में हुई गड़बड़ी के मुख्य कारणों की पहचान करना है. साथ हीसुधार के नए अवसरों की तलाश करना है.इंडिगो बोर्ड द्वारा बनाई गई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है.
बोर्ड की मंजूरी के बाद जांच जल्द शुरू होगी. जांच पूरी होने पर विशेषज्ञ टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगी.इंडिगो ने कहा कि यह कदम पारदर्शिता, सुरक्षा और संचालन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है.
एक्शन के बाद ट्रैक पर IndiGo, चार दिन में उड़ानें ऑन-टाइम; सभी 138 डेस्टिनेशन कनेक्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



