Indigo के पायलटों की हो गई मौज, 1 जनवरी से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

इंडिगो पिछले दिनों मीडिया में सुर्खियों में रही. अब एक बार फिर से इंडिगो सुर्खियों में आ गई है. घबराइये नहीं, दरअसल इंडिगो एयरलाइंस अपने पायलटों को नए साल का तोहफा देने वाली है. कंपनी ने भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है. एक जनवरी 2026 से कंपनी नए नियमों को लागू कर देगी. कंपनी ने अपने पायलटों की नाराजगी को दूर करने के लिए ये फैसला किया है. इंडिगो चाहती है कि पायलटों की टेक-होम सैलरी पर कम असर पड़े, जिससे ऑपरेशनल स्थिरता बनी रहे.

पायलटों को ड्यूटी के दौरान पहले से ज्यादा भत्ता मिलेगा 

इंडिगो के पायलटों को अब पहले से अधिक भत्ते मिलेंगे. अगर कोई पायलट किसी दूसरे शहर में रुकता है तो उसे पहले से ज्यादा ले ओवर अलाउंस मिलेगा, जैसे- कैप्टन को 3000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1500 रुपये दिए जाएंगे. पहले कैप्टन को 2000 तो फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये मिलते थे.

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- Indigo Crisis: इंडिगो क्राइसिस क्यों हुआ? जांच कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट; जल्द सामने आएगा सच

इंडिगो नाइट ड्यूटी करने वाले पायलटों को भी फायदा देगी. शाम छह से सुबह छह बजे तक की ड्यूटी करने वाले कैप्टन को 2000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा, अगर किसी पायलट को एक ही शिफ्ट में फ्लाइट चेंज करनी पड़ती है तो उसके लिए अलग से भत्ता मिलेगा.   

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- IndiGo Flight Status . highlights: Chief Aviation Advisors LLC की नियुक्ति को मिली मंजूरी, इंडिगो का ऐलान

अब बढ़कर मिलेगी सैलरी

पहले कैप्टन को डेडहेड अलाउंस 3000 रुपये प्रति घंटा मिलता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार हजार रुपये कर दिया है. पहले एक फर्स्ट ऑफिसर को यही डेडहेड अलाउंस 1500 रुपये मिलता था, जिसे कंपनी ने बढ़ाकर अब 2000 रुपये प्रति घंटा कर दिया है.  

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: इंडिगो एयरलाइन्स की 10 प्रतिशत उड़ानों में कटौती, उड्डयन मंत्रालय का कड़ा आदेश

इंडिगो की ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: इंडिगो संकट के बाद DGCA ने वापस लिया FDTL का ये नियम, कहा- तत्काल प्रभाव से लागू होगा

Indigo के पायलटों की हो गई मौज, 1 जनवरी से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button