Nation: मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी #INA

नई दिल्ली, 19 अगस्त (.)। मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे कई विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वे यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना हों और अपने फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।

इंडिगो ने कहा, हमारी टीमें हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशंस को सुचारु रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा, आराम और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य व सहयोग की सराहना करते हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर अपडेट रहें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है। आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

–.

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button