बिहार अररिया ठंड में मुस्तैदी से रात्रि गश्ती करने के निर्देश

मिंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया समाहरणालय स्थित सभागार में आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार ने रविवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। जिसमें उन्होंने थानावार दिसम्बर माह में घटित घटनाओं और कांडों की बिंदुवार समीक्षा की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और घटित घटनाओं में तकनीकी यनसंधान यताग लेने का निर्देश लिया।

साश तटी दीवा गश्ती के साथ ठंड के इस मौसम में होने वाली चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर मुस्तैदी से रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। एसपी ने कोर्ट के निर्देशों को थानेदार सहित पुलिस अधिकारियों को अनुपालन प्राथमिकता के तौर पर करने को निर्देशित किया। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी के अलावे एएसपी रामपुकार सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, ट्रैफिक डीएसपी दीवान इकराम खान, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता, रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जिले के सभी थाना और आउट पोस्ट के

Back to top button