IPL 2025: शार्दुल ठाकुर समेत इन स्टार भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार, लिस्ट देंख चौंक जाएंगे #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. आज इसका दूसरा दिन है. वहीं पहले दिन खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई. यहां तक की आईपीएल इतिहास के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए. ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. लखनऊ सुपर जाइंट्स ने Rishabh Pant को 27 करोड़ में खरीदा है. वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा. वहीं वेंटकेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा है, लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ियों का अनसोल्ड होना सभी को चौंका गया.
पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने थे, लेकिन नीलामी में उन्हें कोई खरीरदार नहीं मिला और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे. बता दें कि पिछले कुछ सीजन से शॉ का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था. यही वजह है कि उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. जबकि उन्होंने अपना बेस प्राइज 75 लाख रखा था.
शार्दुल ठाकुर
सीएसके ने अपने स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया था. ऐसा माना जा रहा था कि ऑक्शन में कोई न कोई टीम उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि शार्दुल को IPL 2025 की नीलामी में कोई खरीरदार नहीं मिला. बता दें कि शार्दुल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और IPL 2024 में शार्दुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.
अजिंक्य रहाणे
CSK ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर मेगा ऑक्शन में पहुंचा दिया था. रहाणे ने अपना बेस प्राइज 1.50 करोड़ रखा था, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा.
मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था. जिसके बाद वो ऑक्शन का हिस्सा बने थे, लेकिन नीलामी में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा और वो अनसोल्ड रहे. उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा था.
पियूष चावला
मुंबई इंडियंस ने दिग्गज भारतीय स्पिनर पियूष चावला को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद वो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने थे, लेकिन IPL 2025 की नीलामी में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. चावला ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 8-8 करोड़ में बिके बिहार के ये 2 युवा खिलाड़ी, LSG और DC में हुए शामिल
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार पर हुई पैसों की बारिश, आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीम में हुए शामिल
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऑक्शन से करोड़ों कमाने वाले खिलाड़ी भरते हैं कितना टैक्स? जानकर आप रह जाएंगे दंग
[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.








.webp)

