IPL 2025: श्रेयर अय्यर के बाद मुंबई का ये कप्तान KKR को बनाएगा चैंपियन, मास्टरप्लान है तैयार #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन का 2 दिन आयोजन किया गया, जहां खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई. इस बार मेगा ऑक्शन में आईपीएल के सभी रिकॉर्ड टूटे. ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने. श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पिछले सीजन की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने अगले सीजन के लिए 21 सदस्यीय स्क्वाड तैयार कर लिया है. केकेआर ने आईपीएल 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को खरीदा. KKR ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये दिए. वहीं केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को आखिरी में अपनी टीम में शामिल किया.
केकेआर को चैंपियन बनाएंगे अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले राउंडर में अजिंक्य रहाणे अनसोल्ड रहे थे, लेकिन फिर आखिरी राउंडर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा. केकेआर ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. Ajinkya Rahane इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने आईपीएल में कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. अब वो IPL 2025 में केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि रहाणे को KKR अपना कप्तान बना सकती है, क्योंकि पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को केकेआर ने रिलीज कर दिया था. बता दें कि रहाणे और अय्यर दोनों मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. रहाणे कप्तान भी अच्छे हैं.
KKR ने नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा
वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये), एनरिक नॉर्खिया (6.50 करोड़ रुपये), क्विंटन डी कॉक (3.60 करोड़ रुपये), रहमनुल्लाह गुरबाज (2 करोड़ रुपये), अंगकृष रघुवंशी (3 करोड़ रुपये), वैभव अरोड़ा (1.80 करोड़ रुपये), स्पेंसर जॉनसन (2.80 करोड़ रुपये), रोवमैन पॉवेल (1.50 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (75 लाख रुपये), मोईन अली (2 करोड़ रुपये), अजिंक्य रहाणे (1.50 करोड़ रुपये), उमरान मलिक (75 लाख रुपये), अनुकूल रॉय (40 लाख रुपये), लवनिथ सिसोदिया (30 लाख रुपये), मयंक मारकंडे (30 लाख रुपये)
बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़) और हर्षित राणा (4 करोड़) रुपये में रिटेन किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: विल जैक्स को लेकर पहले ही हो गई थी MI और RCB में डील? ऑक्शन हॉल से लीक हुआ इनसाइड वीडियो
यह भी पढ़ें: Josh Hazlewood: ‘जाकर बल्लेबाजों से पूछो…’, ऑस्ट्रेलिया टीम में फूट, हेजलवुड के बयान से मचा तहलका
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

