IPL 2025: SRH के 14 करोड़ी बल्लेबाज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 28 गेंदों में ही जड़ दिया फास्टेस्ट शतक #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरू होने में अभी काफी वक्त है. नीलामी से सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमें तैयार कर ली हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें, तो इस टीम ने 14 करोड़ रुपये में एक युवा खिलाड़ी को रिटेन किया, जिसने सैयद मुश्ताक अली में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
अभिषेक शर्मा ने जड़ा धमाकेदार शतक
स्टार भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. आज सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक लगाया और इतिहास रच दिया. उन्होंने 365.52 रनों की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों की शतकीय पारी खेली है. इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए और 11 सिक्स भी लगाए हैं.
इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे तेज T20 शतक लगाने के रिकॉर्ड में उर्विल पटेल के बराबर आ पहुंचे हैं. हाल ही में उर्विल ने भी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 28 गेंदों में शतक ठोककर ये रिकॉर्ड बनाया था. अब अभिषेक ने भी 28 गेंदों में शतक लगाकर ये कारनामा दोहराया है. भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज T20 शतक:
अभिषेक शर्मा – 28 गेंदें
उरविल पटेल – 28 गेंदें
ऋषभ पंत – 32 गेंदें
रोहित शर्मा – 35 गेंदें
उरविल पटेल – 36 गेंदें
[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.







.webp)


