IPL 2025: सिर्फ 3 ओवर बॉलिंग करके 10.75 करोड़ ले गया ये गेंदबाज, जिसपर नहीं जा रहा किसी का ध्यान

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के लिए सीजन बेहद निराशाजनक रहा. दोनों ही खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके चलते हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है. मगर, एक ऐसा गेंदबाज है, जिसपर किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा है और आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे सिर्फ 3 ओवर फेंकने के लिए 10.75 करोड़ रुपये मिले हैं. अब आप भी सोच रहें होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा बॉलर है, जिसे 3 ओवर फेककर इतनी बड़ी रकम मिल गई… तो आइए हम आपको उस बॉलर के बारे में बताते हैं…

3 ओवर फेंककर किसे मिले 10.75 करोड़

हम जिस गेंदबाज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं अपनी खतरनाक यॉर्कर्स के लिए मशहूर टी नटराजन हैं, जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस बॉलर को सिर्फ 2 मैचों में ही खेलने का मौका मिल सका.

इसमें भी एक मैच में तो इसे गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था, वहीं एक मैच में उन्होंने बॉलिंग की, जहां सिर्फ 3 ओवर फेंके और 49 रन देकर महंगे साबित हुए. उनके खाते में कोई विकेट भी नहीं आया. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि नटराजन को दिल्ली ने मोटी रकम देकर खरीदा तो था, लेकिन उसे इस्तेमाल नहीं कर सके.

ऐसा रहा है प्रदर्शन

टी नटराजन एक अच्छे तेज गेंदबाज हैं, जिनकी यॉर्कर्स की करते दिग्गज भी कभी नहीं थकते. उन्होंने आईपीएल में 62 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 30.12 के औसत से 67 विकेट लिए हैं. उनकी इकोनॉमी 8.94 से रन लुटाए.

प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई DC

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. मगर, दूसरे हाफ में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में कमाल कर रहा है मुंबई का ये ऑलराउंडर, टीम इंडिया में जल्द मिल सकता है डेब्यू का मौका

ये भी पढ़ें: IPL Hat-Trick: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही रोहित शर्मा ने लिया था आईपीएल हैट्रिक, कौन थे वो 3 बल्लेबाज?

IPL 2025: सिर्फ 3 ओवर बॉलिंग करके 10.75 करोड़ ले गया ये गेंदबाज, जिसपर नहीं जा रहा किसी का ध्यान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button