ईरान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
.webp)
Iran Protest: ईरान में खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच ईरान ने गुरुवार को अचानक से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. इसके बाद भारतीय एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. ईरान के एयरस्पेस को बंद करने के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों ने गुरुवार को अपने कई इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों के बाधित होने की घोषणा की. बता दें कि ईरान ने अपना वायु क्षेत्र को ऐसे समय में बंद करने का फैसला लिया है जब देश में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. इसके साथ ही ईरान का अमेरिका के साथ भी तनाव लगातार बढ़ रहा है.
एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें एयर इंडिया ने यात्रियों को उस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली उड़ानों में देरी और रूट डायवर्ट ना होने की वजह से फ्लाइट कैंसिल करने की भी चेतावनी दी है. एयरलाइन ने कहा, “ईरान में पैदा हुए हालातों के चलते उसके हवाई क्षेत्र की बंदी और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एयर इंडिया की उड़ानें अब वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रही हैं, जिससे देरी हो सकती है. कुछ एयर इंडिया की उड़ानें, जिनका मार्ग परिवर्तन फिलहाल संभव नहीं है, उन्हें रद्द किया जा रहा है.”
Due . the emerging situation in Iran, the subsequent closure of its airspace, and in view of the safety of our passengers, Air India flights overflying the region are now using an alternative routing, which may lead . delays. Some Air India flights where…
— Air India (@airindia) January 15, 2026
एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में जानकारी लेने की भी अपील की है. एयर इंडिया ने कहा कि, “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”
Travel Advisory
The fog continues . linger over #Chandigarh, resulting in slower flight movements. Departures and arrivals . and from city, may experience short delays as we work through the weather conditions.
To stay informed, we kindly recommend checking the latest flight…
— IndiGo (@IndiGo6E) January 15, 2026
इंडिगो ने जारी किया यात्रा संबंधी अलर्ट
वहीं इंडिगो ने भी गुरुवार सुबह एक अपडेट जारी किया. जिसमें इंडियो ने बताया कि ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किए जाने से उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने कहा कि, “हमारी टीमें स्थिति का आकलन करने और प्रभावित ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव विकल्प उपलब्ध कराकर उनकी मदद के लिए तत्परता से काम कर रही हैं.” एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित यात्री अपनी यात्रा की बुकिंग दोबारा करा सकते हैं या रिफंड भी पा सकते हैं.
#TravelUpdate: Due . airspace closure in Iran, some of our flights may be affected. Passengers are advised . check their flight status at https://t.co/2wynECZugy or contact our 24*7 Reservation Helpline numbers at +91 (0)124 4983410 or +91 (0)124 7101600 for assistance.
— SpiceJet (@flyspicejet) January 15, 2026
स्पाइसजेट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसके साथ ही स्पाइसजेट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि, “ईरान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से हमारी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति http://spicejet.com/#status पर देखें या हमारे हेल्पलाइन नंबर +91 (0)124 4983410 या +91 (0)124 7101600 पर संपर्क करें.”
ईरान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)




