Nation: 'आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है ईरान', अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले अली खामेनेई #INA
.webp)
Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच भले ली अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान कर दिया हो, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के तेवर कम नहीं हुए हैं. ट्रंप के सीजफायर के एलान से पहले खामेनेई ने कहा कि, ईरान आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है. उन्होंने ये बात तब कही जब ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया और अमेरिकी हमलों का जवाब दिया. खामेनेई ने कहा कि, हमने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि ईरान किसी के सामने झुकने वाला नहीं है और ना ही हम किसी हाल में ज्यादती को स्वीकार करेंगे.
खामेनेई ने किया एक्स पर पोस्ट
अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार तड़के एक पोस्ट किया. जिमसें उन्होंने लिखा, ‘जो लोग ईरानी लोगों और उनके इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है.’
Those who know the Iranian people and their history know that the Iranian nation isn’t a nation that surrenders.
— Khamenei.ir (@khamenei_ir) June 23, 2025
मध्य-पूर्व के कुछ इलाकों बहाल हुईं हवाई सेवाएं
बता दें कि सोमवार को ईरान ने दोहा स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया. हालांकि इस हमले में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. उसके बाद मध्य-पूर्व के कुछ इलाकों में हवाई सेवाएं बहाल कर दी गईं. अमेरिकी हमलों से गुस्साए ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सोमवार को मिसाइल हमला कर दिया था. इस हमले का तेहरान में जश्न मनाया गया. हालांकि अमेरिका ने इस हमले को सिर्फ प्रतीकात्मक बताया और कहा कि ईरान की तरफ से ये कोई जवाबी कार्रवाई नहीं है.
'आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है ईरान', अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले अली खामेनेई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)


.webp)
.webp)

