Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान में कौन है ज्यादा ताकतवर? नंबर गेम में किसका पलड़ा भारी
HighLights
ईरान-इजरायल के बीच लगातार बढ़ रहा तनाव
जनसंख्या के मामले में इजराइल पर ईरान की बढ़त
आर्मी जवानों की संख्या में भी ईरान आगे
डिजिटल डेस्क, इंदौर। Iran-Israel Military Comparision: बीते शुक्रवार को ईरान पर इजरायल के हमले की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है। इजरायल ने सबसे पहले ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने भी तेल अवीव को निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है। ईरान के पास एक बड़ी स्थायी सेना है, लेकिन हाल के महीनों में अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों ने उसे बुरी तरह से कमजोर कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों देशों में कौन ज्यादा शक्तिशाली है।
ईरान को इजराइल के मुकाबले जनसंख्या के मामले में बढ़त मिलती दिखती है। जहां ईरान की कुल जनसंख्या 88 मिलियन (8.8 करोड़) है, जबकि कुल क्षेत्रफल 1.6 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर (618,000 स्क्वायर मील) है, वहीं ईरान की जनसंख्या 9 मिलियन (90 लाख) है और कुल क्षेत्रफल 22,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह देश मिडिल ईस्ट के सबसे छोटे देशों में से एक हैं।
ईरान की सेनाएं नियमित सशस्त्र बलों के बीच विभाजित हैं, जिन्हें आमतौर पर देश की सीमाओं की रक्षा करने और अधिक पारंपरिक सैन्य कार्यों को करने के लिए नियुक्त किया जाता है। ईरान की नियमित फोर्स में 6 लाख जवान हैं। इसके अलावा उसके पास 3.5 लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। बात करें इजराइल की तो उसके पास 1.70 लाख सक्रिय और 4.6 लाख रिजर्व सैनिक हैं। ईरान के पास कुल 1996 टैंक हैं और इनमें से 1397 एक्टिव हैं, जबकि इजराइल के पास 1370 टैंक हैं।
नौसेना में कौन किस पर भारी?
ईरान और इजरायल दोनों में से ही किसी के पास भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। ईरान के पास 101 नौसैनिक एसेट्स और सात फ्रिगेट हैं, जबकि इजरायल के पास 67 नौसैनिक एसेट्स हैं। इजराइल ऐसा देश है, जिसके पास एक भी फ्रिगेट नहीं हैं। सबमरीन के मामले में भी इजराइल के मामले में ईरान का पलड़ा भारी है। ईरान के पास 19 सबमरीन हैं, जबकि इजरायल के पास 5 सबमरीन हैं।
वायुसेना में किसका पलड़ा भारी?
ग्लोबल फायर इंडेक्स की एक रिपोर्ट बताती है कि इजराइल के पास 612 रिजर्व ओर 490 एक्टिव फाइटर जेट्स हैं, जबकि ईरान के पास 550 फाइटर जेट हैं। यहां ईरान के लिए मुश्किल वाली बात यह है कि उसके फाइटर जेट पुराने हो चुके हैं, साथ ही प्रतिबंध की वजह से वह नए विमान खरीद भी नहीं सकता है।
Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान में कौन है ज्यादा ताकतवर? नंबर गेम में किसका पलड़ा भारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,