Iran-Israel Conflict: इजरायल ने ईरान के छह एयरबेस पर किए सटीक हमले, F-14 और मिसाइल साइट्स तबाह
एजेंसी, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान के भीतर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की कार्रवाई को अंजाम दिया है। IDF ने दावा किया है कि उसके 15 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में छह प्रमुख एयरबेस पर हमले किए, जिससे रनवे, बंकर और विमानों को भारी नुकसान हुआ है।
इन हवाई अड्डों को निशाना बनाया
IDF के मुताबिक, इन हमलों में तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट, मशहद और देजफुल सहित अन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों पर मौजूद ईंधन भरने वाला एक विमान, साथ ही ईरानी F-14, F-5 और AH-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।
टेलीग्राम पर जारी बयान में IDF ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ईरान के करमानशाह क्षेत्र में मिसाइल लॉन्च और स्टोरेज साइटों को भी निशाना बनाया गया। इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और इजरायल की सुरक्षा को मजबूत करना है।
‘देश की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’
IDF ने यह भी कहा कि वह ईरानी हवाई क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगा और सुरक्षा के लिए आवश्यक हर कदम उठाएगा। इजरायली सेना ने दोहराया कि देश की रक्षा और नागरिकों की सलामती सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी दिशा में यह अभियान चलाया गया है।
इसे भी पढ़ें… Iran US Israel Conflict: अमेरिका के बाद अब इजरायल ने किया ईरान की परमाणु साइट फोर्डो पर हमला
Iran-Israel Conflict: इजरायल ने ईरान के छह एयरबेस पर किए सटीक हमले, F-14 और मिसाइल साइट्स तबाह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,