Iran Israel US War News: ईरान पर अमेरिकी हमले का प्लान तैयार, बस ट्रम्प की मंजूरी का इंतजार… भारत ने चलाया Operation Sindhu
HighLights
ईरान और इजरायल कर रहे एक दूसरे पर हमले
ईरान में ज्यादा नुकसान, अब तक 400 लोग मरे
ईरान झुकने को तैयार नहीं, कैसा रुकेगी लड़ाई
एजेंसी, तेहरान/वाशिंगटन (Iran Israel US War News)। इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच, यह लगभग तय है कि अमेरिका भी इस जंग में कूदने जा रहा है।
अमेरिकी मीडिया के हवाले से ताजा खबर यह है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर हमले का प्लान तैयार कर लिया है। अब उनकी आखिरी मंजूरी का इंतजार है।
इससे पहले ईरान कह चुका है कि यदि अमेरिका इस लड़ाई में कूदा तो बहुत बुरे नतीजे भुगतने होंगे। ट्रम्प को लगा था कि उनकी धमकियों से ईरान डर जाएगा, लेकिन वहां के सर्वोच्च नेता ने युद्ध का एलान कर सबको हैरान कर दिया।
भारत ने ईरान में फंसे अपने छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) चलाया है। इसके तहत 110 छात्रों को लेकर विशेष विमान आर्मेनिया से बीती रात नई दिल्ली पहुंचा। छात्रों ने सरकार को धन्यवाद दिया।
छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता ने सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि सभी तरह की सुविधाएं दी गई। बच्चों ने अपील की कि तेहरान में और भी भारतीय फंसे हैं, उनका भी रेस्क्यू किया जाए।
#WATCH | Flight carrying 110 Indian Nationals evacuated from Iran, lands in Delhi.
Mariam Roz, a student evacuated from Iran, says, “The Indian Embassy had already prepared everything for us. We did not face any issues. We are travelling for three days, so we are tired… The… pic.twitter.com/EIi6z7Kgsi
#WATCH | Flight carrying 110 Indian Nationals evacuated from Iran, lands in Delhi.
Ghazal, a student evacuated from Iran, says, “We are all very happy that we returned home and the Indian Embassy evacuated us properly. We are very thankful to them… The situation in Urmia,… pic.twitter.com/vGA8txEWa2
#WATCH | Flight carrying 110 Indian Nationals evacuated from Iran, lands in Delhi.
A student evacuated from Iran, says, “I am happy that I am back to our country. We didn’t see any such thing in Urmia, but in other places across Iran, the situation was bad… The Government of… pic.twitter.com/LiaDELFoeK
यहां भी क्लिक करें – ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का हुआ अंत, तो कौन संभालेगा सत्ता… सामने आए संभावित उम्मीदवार
Iran Israel US War News: क्या ट्रम्प ने ईरान को दिया है आखिरी मौका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने शीर्ष सहयोगियों से कहा कि वे ईरान पर हमला करने की योजना बना चुके हैं, लेकिन अभी तक अंतिम आदेश नहीं दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, वे आगे की कार्रवाई करने से पहले यह देखना चाहते हैं कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करेगा या नहीं।
अमेरिका, ईरान के फोर्डो में हमला बोल सकता है। यहां परमाणु यूनिट है, जो जमीन के अंदर है और इसे नष्ट करना बहुत कठिन है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल सबसे शक्तिशाली बम ही इस तक पहुंच सकते हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, मैं हमला कर सकता हूं, मैं हमला नहीं भी कर सकता हूं। अगला सप्ताह बहुत बड़ा होने वाला है, शायद एक सप्ताह से भी कम समय में कुछ बड़ा होने वाला है।
Iran Israel US War News: ईरान पर अमेरिकी हमले का प्लान तैयार, बस ट्रम्प की मंजूरी का इंतजार… भारत ने चलाया Operation Sindhu
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,