Iran-Israel War: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
HighLights
अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराय बम
ईरान के फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर बम से हमला
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
एजेंसी, वाशिंगटन: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म The Truth Social पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर ठिकानों पर बम गिराए हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, “हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।”
ट्रंप ने पोस्ट में लिखा ”सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर के रास्ते पर हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”
यह भी पढ़ें: Israel Iran War:ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायल अपने दम पर नष्ट नहीं कर सकता ईरान का FORDOW, सेना भेजना अंतिम विकल्प
बता दें कि इजरायल और के बीच पिछले 10 दिनों युद्ध जारी है। जिसमें दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे थे। वहीं अब इस युद्ध में अमेरिका भी सीधा कूद गया है। ईरान पर हमला करने के पीछे इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान को न्यूक्लियर बम बनाने से रोकना था।
इजरायल को डर है कि यदि ईरान ने न्यूक्लियर बम बना लिया तो वह सबसे पहले उसपर ही हमला कर सकता है।कारण इजरायल ने मुख्य रूप से ईरान के न्यूक्लियर ठिकाना फोर्डो पर निशाना बनाया था। साथ ही इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े कई प्रमुख वैज्ञानिकों को भी मार दिया है।
Iran-Israel War: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,