Nation: क्या अयातुल्ला खामेनेई को मारने की प्लानिंग कर रहा है इस्राइल?, आर्मी ने दिया ये जवाब #INA
.webp)
Israel Iran Tension: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के बादल छाए हुए हैं. दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. शनिवार रात भी इस्राइल और ईरान ने एक दूसरे पर अटैक किया. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या इस्राइल और मोसाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को मारना चाहते हैं? आइये अब इस बारे में जानते हैं.
एक दिन पहले, इस्राइल आर्मी के प्रवक्ता इफी डेफ्रिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वे इस्राइली हमलों के बारे में बता रहे थे. इस दौरान, डेफ्रिन से पूछा गया कि क्या इस्राइली सेना ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को मारने की प्लानिंग कर रहा है. इस पर डेफ्रिन ने कहा कि मैं इस बारे में डिटेल से नहीं बताऊंगा.
ईरान को भी इस बात का डर
खास बात है कि ईरान को भी इसकी आशंका है. ईरान को भी डर है कि इस्राइल खामेनेई की हत्या की प्लानिंग कर रहा हैं. इसलिए ईरान ने राजधानी तेहरान के पास्टर इलाके की सुरक्षा दुरुस्त कर दी है. इलाके में कई एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किए गए हैं. पास्टर ही वह इलाका है, जहां खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का आधिकारिक आवास है.
खामेनेई के सीनियर एडवाइजर ढेर
बता दें. इस्राइल ने हाल ही में खामेनेई के सीनियर एडवाइजर अली शमखानी को हमले में ढेर कर दिया है. इस्राइल ने ईरान के आर्मी चीफ को भी मार दिया है. इस्राइल ने हमला कर 20 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी ठिकाने लगा चुका है.
दुश्मनों के टॉप अधिकारियों की हत्या करने में एक्सपर्ट है ईरान
इस्राइल और मोसाद का ट्रेंड है कि वह जिनके खिलाफ युद्ध छेड़ते हैं, उनके शीर्ष अधिकारियों की हत्या पक्का करते हैं. जैसे- इस्राइल ने हमास के दो सर्वोच्च अधिकारी इस्माइल हानियेह और मोहम्मद सिनवार को मौत के घाट उतार दिया था. इसके अलावा, इस्राइल ने हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को भी मार डाला है. बता दें, हानियेह को तो इस्राइल ने ईरान के तेहरान में ही ठिकाने लगाया था. हानियेह मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान पहुंचा था.
क्या अयातुल्ला खामेनेई को मारने की प्लानिंग कर रहा है इस्राइल?, आर्मी ने दिया ये जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)

