पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए लाभकारी है ईसबगोल, जानें लेने का सही तरीका
.webp)
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (.)। पेट शरीर का जरूरी हिस्सा होता है, जो खाने को पचाकर पाचन रस पूरे शरीर में रक्त के जरिए पहुंचाता है। पेट से जुड़ी कोई भी समस्या पूरे शरीर को प्रभावित करती है और शरीर को धीरे-धीरे बीमार करने लगती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में कई चीजें कारगर होती हैं, लेकिन पेट की ओवरऑल हेल्थ के लिए ईसबगोल को सबसे ज्यादा कारगर माना गया है।
आयुर्वेद में ईसबगोल को जड़ी-बूटी की तरह माना जाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ईसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज से बचाता है और गंदे बैक्टीरिया को भी पनपने नहीं देता है।
ईसबगोल ग्लूटेन-मुक्त और कम कैलोरी वाला होता है। मतलब ग्लूटेन से एलर्जिक लोग भी इसे ले सकते हैं। ईसबगोल की खेती मुख्यतः सूखे इलाके में की जाती है। जैसे राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है। आयुर्वेद में ईसबगोल को बहुत महत्वता दी गई है, जिसे तीनों नाड़ियों को साफ करने वाला कहा जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और अलग-अलग चीजों के साथ लेने पर ये अलग-अलग तरीकों से काम करता है।
ईसबगोल को कब्ज की समस्या, पाचन की गति को बढ़ाने के लिए, मल त्यागने में परेशानी के लिए, और आंतों को साफ करने के लिए किया जाता है। अगर पेट साफ रहता है तो शरीर में हार्मोन का संतुलन, बीपी, हार्टबर्न, गैस, शुगर, और वजन कंट्रोल में रहते हैं। आयुर्वेद में ईसबगोल को लेने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। कब्ज, मल त्यागने में परेशानी और आंतों को साफ करने के लिए ईसबगोल को एक चम्मच नींबू और गर्म पानी के साथ मिलाकर लेना चाहिए। ऐसा करने से पेट में जमा गंदगी साफ हो जाएगी।
अगर बढ़ते वजन पर विराम लगाना है तो सुबह खाली पेट शहद में पानी मिलाकर एक चम्मच ईसबगोल डाल दें। रोजाना लेने पर भूख कम लगेगी और पेट भरा हुआ लगेगा। अगर हार्टबर्न या गैस की समस्या ज्यादा रहती है तो ठंडे दूध के साथ ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। इससे पेट ठंडा रहेगा और गैस की समस्या में कमी होगी। इसके अलावा, ब्लड शुगर की समस्या के लिए आधा चम्मच दालचीनी को पानी में मिलाकर एक चम्मच ईसबगोल के साथ लेना चाहिए।
–.
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए लाभकारी है ईसबगोल, जानें लेने का सही तरीका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










