Israel-Hamas Ceasefire: अब खुद हमास गाजा के आम लोगों की सरेआम कर रहा है हत्या, अमेरिका-इस्राइल ने दी चेतावनी
.webp)
Israel-Hamas Ceasefire: इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौता है. दोनों पक्षों ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए ये समझौता किया है. लेकिन अब हमास आतंकी गाजा के आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. हमास के लड़ाकों ने कई सारे फलस्तीनियों की खुले आम हत्या कर दी है. उन पर इस्राइली सेना की मदद करने का आरोप है. बुधवार को ऐसी कई घटनाएं हुईं हैं.
क्यों आम नागरिकों को मार रहा है हमास
हमास लड़ाके खुलेआम फलस्तीनियों को सिर्फ इसलिए मार रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति भविष्य में इस्राइल की मदद न करे. सोमवार को आतंकियों ने गाजा के एक समूह के 30 से अधिक लोगों को मार डाला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. हमास की इस कार्रवाई पर इस्राइल, अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने हमास को ये सब तुरंत रोकने के लिए कहा है.
इस्राइल-हमास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas Ceasefire: हमास 20 तो इस्राइल 250 कैदियों को करेगा रिहा, शांति समझौते के तहत 12 बजे होगी रिहाई
अमेरिका ने कहा- तुरंत अपने हथियार डाले हमास
अमेरिकन आर्मी की मध्य कमान के चीफ एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि हमास शांति समझौते का पालन करे. वह तुरंत अपने हथियार डाले और गाजा की सत्ता छोड़े. गाजा और फलस्तीन के प्रशासन को संभालने के लिए नए इंतजाम किए जाएं.
इस्राइल-हमास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas Ceasefire: फिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्ट
हमास को इस्राइल ने दी चेतावनी
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल कॉट्ज ने भी हमास को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर हमास शांति समझौते की शर्तों को नहीं मानता है तो गाजा में फिर से लड़ाई शुरू हो जाएगी.
इस्राइल-हमास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US: ‘मैंने सात युद्ध रुकवाएं हैं, मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए’, फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने की मांग
गाजा में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है हमास
हमास गाजा के बर्बाद शहरों में फिर से अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, अमेरिका और इस्राइल इसका विरोध कर रहे हैं. उनका साफ कहना है कि फलस्तीन की भावी सरकार में हमास का कोई योगदान नहीं होगा.
इस्राइल-हमास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas Ceasefire: जब से इस्राइल-हमास ने शांति समझौते पर साइन किया, तब से अब तक गाजा में 30 मौतें
Israel-Hamas Ceasefire: अब खुद हमास गाजा के आम लोगों की सरेआम कर रहा है हत्या, अमेरिका-इस्राइल ने दी चेतावनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




