Israel-Iran war Live: ईरान ने फिर किया इजरायल पर हमला, सीजफायर के बीच दागीं मिसाइलें

Israel-Iran war Live: मध्य-पूर्व में मंडरा रहे युद्ध के बादल अभी भी पूरी तरह से हटे नहीं है. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की की ओर से ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का एलान किया है, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. ईरान का कहना है कि युद्ध हमने शुरू नहीं किया, इजरायल ने किया है. अभी तक, युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है.

12 दिन पहले शुरू हुई थी जंग

बता दें कि इजरायल ने 13 जून की सुबह ईरान पर हमला कर दिया था. जिसका ईरान ने भी जवाब दिया. उसके बाद दोनों देश एक दूसरे पर बदले की कार्रवाई करने लगे. जिससे चलते ये तनाव युद्ध में बदल गया. मंगलवार को इस जंग को शुरू हुए 12 दिन हो गए. इस 12 दिनों में ईरान में 950 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. जबकि इजरायल में 24 लोगों की जान गई है.

दोनों देशों की ओर से किए गए मिसाइल और हवाई हमलों में कई इमारतें नष्ट हुई हैं. इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया है. इस बीच शनिवार को अमेरिका ने भी ईरान पर हमला किया और उसकी परमाणु साइट्स को निशाना बनाया. उसके बाद ईरान ने भी अमेरिका को इस हमले का जवाब दिया और सोमवार को दोहा स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइल दाग दीं. हालांकि इससे अमेरिका को कोई  खास नुकसान नहीं हुआ.

इस बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान कर दिया और कहा कि ये युद्ध पूरी मिडिल-ईस्ट को तबाह कर सकता था. लेकिन ट्रंप के इस एलान के कुछ घंटे बाद ही तेहरान ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर “कोई समझौता” नहीं हुआ है. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ये भी कहा कि, उन्हें इस युद्ध को जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बशर्ते कि इजरायल अपने हमले बंद कर दे.

इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा कि, ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायली शासन ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजे से पहले रोक दे. अराघची ने कहा कि, “हमारा उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है.” 

Israel-Iran war Live: ईरान ने फिर किया इजरायल पर हमला, सीजफायर के बीच दागीं मिसाइलें




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button