Israel-Iran War Live: अब ईरान के इस दोस्त देश ने इजरायल पर किया हमला, तेल अवीव में बजने लगे सायरन

Israel-Iran War Live Updates: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के एलान के बाद मध्य-पूर्व में थोड़ी सी शांति बनी हुई है, लेकिन तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. क्योंकि दोनों देशों के बीच अब भी जुबानी जंग जारी है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि अगर वे सच में कोई समझौता चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई के प्रति अपनी ‘अस्वीकार्य’ भाषा छोड़नी होगी.

अमेरिका ने इस्फहान जैसे इलाके को नहीं बनाया निशाना

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने ईरान पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया था. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका की ओर से ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर पिछले दिनों किए गए हमलों को लेकर भी खुलासा किया था. जिसमें कहा गया कि हमले के दौरान अमेरिका ने ईरान के इस्फहान जैसे इलाके को निशाना नहीं बनाया. जहां गहरे भूमिगत ठिकाने पर ‘बंकर बस्टर’ बम न गिराने का फैसला लिया गया. क्योंकि वहां यह असरदार नहीं होते.

फोर्दो परमाणु केंद्र में फिर से शुरू हुई हलचल 

वहीं फोर्दो परमाणु केंद्र में फिर से हलचल शुरू हो गई है. सैटेलाइट तस्वीरों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि फोर्दो परमाणु केंद्र में फिर से हलचल शुरू हो गई है.  अमेरिका ने जिन स्थानों पर बम गिराए थे उन स्थानों पर जेसीबी मशीनें और मिट्टी ढोने वाले ट्रक मौजूद हैं. उधर रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चल रही जंग अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. अब रूस ने यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर के पास 1.10 लाख सैनिकों को तैनात कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये वहीं इलाका है जिसे रूस पिछले एक साल से अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है.

13 जून को इजरायल ने किया था ईरान पर हमला

बता दें कि इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हमला कर दिया था. इसके बाद ईरान ने भी इजरायली शहरों पर मिसाइल दागना शुरू कर दिया. इस हमले में ईरान ने इजरायल के शहरों को भारी नुकसान पहुंचाया. उसके बाद इजरायल ने भी ईरान पर जमकर बमबारी की. जिसमें ईरान में करीब 900 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. दोनों देशों के बीच हुई जंग में इजरायल में भी करीब 30 लोग मारे गए.भी पढ़ें: US: ‘कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक्स खत्म’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला

ये भी पढ़ें: Earthquake .: फिलीपींस में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता

Israel-Iran War Live: अब ईरान के इस दोस्त देश ने इजरायल पर किया हमला, तेल अवीव में बजने लगे सायरन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button