Israel Iran War:ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायल अपने दम पर नष्ट नहीं कर सकता ईरान का FORDOW, सेना भेजना अंतिम विकल्प
HighLights
इजरायल-ईरान युद्द को लेकर ट्रंप का बयान
न्यूक्लियर प्लांट नष्ट करने की क्षमता नहीं
ईरान कुछ हफ्तों में बना सकता है परमाणु बम
एजेंसी, वाशिंगटन (Iran Israel US War News): ईरान और इजरायल के बीच पिछले 9 दिनों दिनों से युद्द जारी है। इसमें दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों से लगातार हमले कर रहे हैं। इजरायल को भय है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बना लेगा और उसका उपयोग वह इजरायल के खिलाफ करेगा। ऐसे में इस युद्द में उसका मुख्य लक्ष्य ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को नष्ट करना है। लेकिन इजरायल के पास इतनी उच्च तकनिकी क्षमता वाले हथियार नहीं हैं, जिससे वह ईरान के अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी को नष्ट कर सके। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का एक बयान आया है, जो शायद नेतनयाहू अच्छा न लगे।
जानकारी के अनुसार, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को पूरी तरह से तबाह करने के लिए इजरायल ने अमेरिका की मदद मांगी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का एक बयान आया है, जो सुनकर इजरायल को बुरा लग सकता है। दरअसल, ईरान के खिलाफ इजलायल का साथ देने के लिए अमेरिकी फोज भेजने के सवाल पर टंप ने कहा कि यह अंतिम विकल्प होगा।
इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ”अभी हमारे पास अधिकतम दो हफ्ते का समय है। इजरायल के पास ईरान के अंडरग्राउंड फोर्दो (FORDOW) न्यूक्लियर प्लांट को अपने दम पर नष्ट करने की क्षमता नहीं है। इजरायल के पास बहुत सीमित क्षमता है। वो फोर्दो के एक हिस्से को ही थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन इसे खत्म नहीं कर सकता।”
यह भी पढ़ें: ‘तेहरान में तानाशाहों से पूरी कीमत वसूलेंगे’… अस्पताल और रिहायशी इलाकों में ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, तो भड़के बेंजामिन नेतन्याहू
अमेरिका का दावा, ईरान बना सकता है न्यूक्लियर बम
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका यह दावा कर रहा है कि ईरान के पास न्यूक्सियर बन बानने की पूरी क्षमता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बयान आया है कि अपने सुप्रीम लीडर के आदेश पर ईरान कुछ ही हफ्तों में परमाणु बम बना सकता है। ईरान के पास बम बनाने के लिए जरूरत का सारा सामान मौजूद है। अगर ईरान ने बम बना लिया तो यह पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा।
Israel Iran War:ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायल अपने दम पर नष्ट नहीं कर सकता ईरान का FORDOW, सेना भेजना अंतिम विकल्प
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,