मोजे को लेकर भी है बना है टेस्ट क्रिकेट में ये नियम, तोड़ने वाले को ICC देती है बड़ी सजा
.webp)
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. उनके शतक की खूब चर्चा हुई और हर तरफ से तारीफ मिली. मगर, इसी बीच गिल ने आईसीसी का मोजे से जुड़ा नियम तोड़ दिया. जी हां, मोजे को लेकर भी आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट के लिए एक खास नियम बनाया हुआ है. तो आइए आपको आईसीसी के मोजे से जुड़े नियम के बारे में बताते हैं…
क्या है ICC का नियम?
टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी वाइट जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं, क्योंकि रेड बॉल क्रिकेट में ड्रेस को लेकर आईसीसी के सख्त दिशा-निर्देश हैं. इसमें सिर्फ उनकी जर्सी ही नहीं बल्कि पैर जूतों के अंदर पहने जाने वाले मोजों को लेकर भी नियम है.
ICC के नियमों के हिसाब से खिलाड़ी मैच के दौरान सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के ही मोजे पहनकर मैदान पर उतर सकते हैं. एमसीसी के नियम 19.45 के अंतर्गत यह साफ तौर पर बताया गया है कि इन सब रंगों के अलावा गहरे रंग के मोजों को पहनने की इजाजत नहीं है. यह नियम 2023 में लागू किया गया था और तभी से लगभग सभी खिलाड़ी इसका पालन कर रहे हैं.
शुभमन गिल ने तोड़ा ICC का नियम
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल की शतक की खुशी फीकी पड़ गई है. लीड्स टेस्ट के पहले दिन वह आचार संहिता का का उल्लंघन करते हुए पाए गए. दरअसल, कप्तान गिल काले रंग के मोजे पहनकर मैदान पर उतरे थे, जबकि आईसीसी नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में इस रंग के मोजे नहीं पहन सकता है.
ऐसे में मैच रेफरी रिची रिचर्डसन इसे जानबूझकर किया गया लेवल 1 अपराध मानते हैं, तो गिल पर मैच फीस का 10 से 20 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है.
इंग्लैंड के खिलाफ Shubman Gill ने लगाया शतक
शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने लीड्स में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश सरजमीं पर अपना पहला शतक ठोक दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर वह 127 रन पर नाबाद रहे. अब गिल के पास अपने इस शतक को दोहरे शतक में बदलने का बेहतरीन मौका है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शून्य पर तो बहुत खिलाड़ी हुए आउट, मगर जो साई सुदर्शन के साथ हुआ, वो अब तक किसी के साथ नहीं हुआ
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में लगाया धमाकेदार शतक, 23 साल बाद हुआ ये कारनामा
मोजे को लेकर भी है बना है टेस्ट क्रिकेट में ये नियम, तोड़ने वाले को ICC देती है बड़ी सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)
.webp)



