यूपी – हरदोई: स्टेटस पर लिखा- फांसी लगा लिया है देख लो आके, फंदे पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिजन बेहाल – INA

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर में प्रेमी और प्रेमिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों नाबालिग हैं। किशोरी घर से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे घर से निकली थी। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने किशोर का स्टेटस मोबाइल पर देखा। स्टेटस पर लिखा था नचन वाले में फांसी लगा लिया, देख लो आके।



प्रेमी और प्रेमिका के शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने बताया कि प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला है। घटना से जुड़े अन्य सभी बिंदुओं व कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button