Nation: सोशल मीडिया पर आने वाली जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार #INA
.webp)
रांची, 7 सितंबर (.)। झारखंड सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और प्रभावी मंच बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।
मंत्री बिरुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अब सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सूचनाओं को सीधे संबंधित विभाग, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। उनके मुताबिक, इससे न केवल त्वरित बल्कि पारदर्शी कार्रवाई भी संभव हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग अपनी वास्तविक समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि उनका समाधान समय पर और सही स्तर पर किया जा सके। इसके लिए शिकायतों को सीधे टैग करके संबंधित विभागों तक पहुंचाना आवश्यक है।
मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से अपील की कि किसी भी मुद्दे को साझा करते समय उसे संबंधित विभाग या मुख्यमंत्री तक भेजें। साथ ही, एक ही मामले को बार-बार पोस्ट करने से बचें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी साथी ने पहले से जानकारी दी है तो अन्य लोग उसका समर्थन या फॉलोअप करें। इससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आएगी और भ्रम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
दीपक बिरुआ ने यह भी कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जनता की मदद का सशक्त माध्यम बनाया है। पिछले वर्षों में हजारों मामलों में मुख्यमंत्री ने सीधे हस्तक्षेप कर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई है। अब इस प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक इस्तेमाल कर झारखंड सरकार जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में नया अध्याय लिख रही है।
–.
एसएनसी/एसके
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सोशल मीडिया पर आने वाली जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)

.webp)

