जीतनराम मांझी सीएम नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश, पेंशन राशि ज्यादा बढ़ाने की मांग की
.webp)
गया, 21 जून (.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान करते हुए राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है। इसका फायदा बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार से पेंशन राशि में और ज्यादा वृद्धि की मांग की है।
समाचार एजेंसी . से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा, मुझे इसके बारे में आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है। लेकिन, हम नीतीश कुमार से कहना चाहेंगे कि पड़ोसी राज्य झारखंड में 2,000 रुपए पेंशन दी जाती है। बिहार सरकार ने जो 1,100 रुपए देने की घोषणा की है, वो इस महंगाई के जमाने में कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और 1,100 की जगह 1,600 रुपए प्रति महीने देने की घोषणा करें। इससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को आर्थिक बल मिलेगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1,100 रुपए पेंशन मिलेगा। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
बिहार में विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 400 रुपए प्रतिमाह दिया जाता था। अब तक 60 से 79 साल की उम्र के बुजुर्गों को 400 रुपए और 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उसे किसी अन्य स्रोत से पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। बढ़ी हुई पेंशन राशि के प्रस्ताव को राज्य वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है।
–.
पीएके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जीतनराम मांझी सीएम नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश, पेंशन राशि ज्यादा बढ़ाने की मांग की
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



