जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: चंडीगढ़ और दिल्ली को मिला डिवीजन 'ए' का टिकट

जालंधर, 17 अगस्त (.)। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप के छठे दिन डिवीजन ए में चार, जबकि डिवीजन बी में दो मुकाबले खेले गए। डिवीजन ए में खेले गए मुकाबलों में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी पंजाब ने जीत दर्ज की। वहीं, बिहार हॉकी संघ और हॉकी बंगाल ने अपने-अपने मैच जीतकर डिवीजन बी का समापन किया।

डिवीजन बी के समापन के साथ बिहार हॉकी संघ और हॉकी बंगाल ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं, अगले साल के लिए हॉकी चंडीगढ़ और दिल्ली ने क्रमशः पूल ए और पूल बी जीतकर डिवीजन ए में प्रमोशन हासिल किया। इनके अलावा, हॉकी हिमाचल और असम हॉकी को डिवीजन सी में रेलीगेट कर दिया गया।

दिन के पहले डिवीजन ए मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल डी में हॉकी कर्नाटक को 2-1 से शिकस्त दी।

हॉकी कर्नाटक के लिए नितेश शर्मा ने पहला गोल दागा। यह गोल 37वें मिनट में आया, लेकिन इसके बाद ऋतिक लाकड़ा (50वें मिनट) और आर्यन जेस (51वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में गोल दागते हुए हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में तीन अंक दिलाने में मदद की।

डिवीजन ए के अगले मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने पूल सी में मणिपुर हॉकी पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

हॉकी हरियाणा की ओर से सुनील ने 15वें मिनट में गोल किया। इसके बाद चिराग ने 27वें मिनट में गोल दागा। नवराज सिंह (50वें मिनट), राहुल (56वें मिनट) और अंश कंबोज (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किए।

पूल बी में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी झारखंड को 2-0 से मात दी।

मुकाबले के दूसरे क्वार्टर में उज्जवल पाल ने पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए 26वें मिनट गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में सत्यम पांडे ने 32वें मिनट फील्ड गोल करते हुए उत्तर प्रदेश हॉकी की जीत सुनिश्चित की।

दिन के अंतिम डिवीजन ए मुकाबले में, हॉकी पंजाब ने पूल ए में हॉकी मध्य प्रदेश को 3-2 से मात दी।

हॉकी पंजाब के लिए ओम रजनेश सैनी ने मुकाबले के तीसरे मिनट गोल दागते हुए टीम का खाता खोला। इसके बाद लवनूर सिंह ने 14वें मिनट और जपनीत सिंह ने 41वें मिनट गोल किए।

हॉकी मध्य प्रदेश के लिए मोहम्मद अनस ने 19वें मिनट और सोहिल अली ने 39वें मिनट दो गोल दागे।

छठे दिन के पहले डिवीजन बी मैच में बिहार हॉकी संघ ने पूल बी में असम हॉकी को 4-3 से शिकस्त दी।

बिहार के लिए मोहम्मद अलीशान अहमद ने मुकाबले के पहले मिनट गोल किया, जिसके बाद रंजन कुमार ने छठे मिनट गोल दागकर 2-0 से बढ़त बना दी। इसके बाद नंदलाल शाह ने 18वें और 47वें मिनट में दो गोल दागे।

असम हॉकी की ओर से मुकाबले के छठे मिनट सादिक अहमद ने गोल किया। इसके बाद आशीष कुमार ने 26वें मिनट और रोहन एक्का ने 57वें मिनट गोल दागा, लेकिन टीम को बराबरी पर नहीं ला सके।

डिवीजन बी के आखिरी मैच में हॉकी बंगाल ने हॉकी उत्तराखंड को 4-1 से मात दी।

हॉकी बंगाल की ओर से बिजय शॉ ने मुकाबले के तीसरे मिनट गोल किया। इसके बाद कैप्टन प्रिंस गब्रियाल धन (सातवें मिनट), अमन कुमार ठाकुर (36वें मिनट) और करण शॉ (37वें मिनट) ने गोल दागे।

हॉकी उत्तराखंड की तरफ से नवीन प्रसाद ने मुकाबले के 60वें मिनट एकमात्र गोल किया।

–.

आरएसजी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: चंडीगढ़ और दिल्ली को मिला डिवीजन 'ए' का टिकट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button