‘अभी तो बस शुरुआत है…’ भारत के पलटवार पर Trump का जवाब, कहा- कई चीजें देखने को मिलेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी को अंजाम देते हुए भारतीय वस्तुओं के आयात पर भारी-भरकम 50% शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगी।
एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी को अंजाम देते हुए भारतीय वस्तुओं के आयात पर भारी-भरकम 50% शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगी। यह कदम रूस से तेल खरीदने के चलते भारत को निशाना बनाते हुए उठाया गया है, जबकि चीन और अन्य देश भी यही कर रहे हैं।
#WATCH | On being asked, ‘On the Indian penalties, do you have any similar plans to enact more tariffs on China’, US President Donald Trump says, “Could happen. Depends on how we do. Could happen.”
ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, आगे और भी प्रतिबंध देखने को मिलेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन पर भी अधिक शुल्क लगेगा, उन्होंने कहा- ‘हो सकता है।’ भारत से निर्यात होने वाले कई उत्पाद, जैसे फुटवियर, खिलौने, जेम्स-ज्वैलरी, लेदर और केमिकल्स पर अब कुल 58% तक शुल्क लगेगा। इससे भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा घटेगी, क्योंकि चीन पर मात्र 30% और तुर्किये पर 15% शुल्क लगाया गया है।
हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कदम को ‘असंगत, अनुचित और अन्यायपूर्ण’ करार दिया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्णय लेता है और अपने हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 88 अरब डॉलर का निर्यात किया था। नए शुल्कों से भारत का बढ़ता निर्यात झटका खा सकता है, जिससे चीन फिर से अमेरिकी बाजार में पैर जमाने की कोशिश करेगा।
इसे भी पढ़ें… अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ, रूसी तेल पर नाराज Trump को भारत का सख्त जवाब
'अभी तो बस शुरुआत है…' भारत के पलटवार पर Trump का जवाब, कहा- कई चीजें देखने को मिलेंगे
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,