Kal Ka Mausam: अभी दो दिन उत्तर भारत में और सताएगी कड़ाके की ठंड, जानें आपके राज्य में कैसा होगा मौसम का हाल
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 से तीन जनवरी तक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से मौसम में हलचल दिखेगी. खास तौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. यहां बिजली गिरने, आंधी और बारिश के भी हालात रहेंगे. बर्फीले हवाएं और कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है.
यूपी-दिल्ली का ऐसा रहेगा हाल
मध्य और पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम बदल गया है. यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अगले दो दिन तक पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक फरवीर की सुबह से मौसम बदल गया है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यहां अगले 36 घंटे कर बादल मंडराते हुए दिखाई देंगे. बीच-बीच में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी.
हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के वजह से हरियाणा का मौसम खराब रहेगा. हरियाणा के कई जिलों में अगले 48 घंटे बादल छाए रहेंगे. बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आंधी, आकाशीय बिजली और ओले गिरने के भी आसार हैं. वहीं, पंजाब में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की जा रही है. पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले 36 घंटे तक विभिन्न संभाग बादल से ढंके रहेंगे. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी. खराब मौसम की वजह से ओले और बिजली भी गिर सकती है.
पहाड़ी राज्यों का ऐसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में बर्फीली हवाओं से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में -7 डिग्री तापमान बना हुआ है. अगले 36 घंटे कई जगहों पर काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट भी दिया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में करीब 48 घंटों तक भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के वजह से उत्तराखंड के कई ऊंचे स्थान काले बादलों से घिरे रहेंगे. यहां झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की सर्द झेलनी पड़ेगी
Kal Ka Mausam: अभी दो दिन उत्तर भारत में और सताएगी कड़ाके की ठंड, जानें आपके राज्य में कैसा होगा मौसम का हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

