Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फ तो पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से कांपेगा उत्तर भारत, IMD का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके असर से कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही शीतलहर और कोहरे का असर भी बना रहेगा, जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी.

तेज हवाओं के साथ बारिशे के आसार

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में आंधीनुमा हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. कई ट्रेनें रद्द रह सकती हैं या देरी से चलेंगी.

प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
कश्मीर -3°C 7°C
शिमला 1°C 14°C
देहरादून 6°C 17°C
चंडीगढ़ 6°C 18°C
दिल्ली 7°C 21°C
मुंबई 19°C 26°C
जयपुर 10°C 22°C
भोपाल 12°C 24°C
लखनऊ 10°C 23°C
पटना 12°C 25°C
कोलकाता 15°C 27°C

दिल्ली एनसीआर में में कैसी रहेगी सर्दी

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां सर्दी का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन प्रदूषण अब भी बड़ी समस्या बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी से बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है. बारिश होने पर प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि, ठंडी हवाएं और कोहरा लोगों को परेशान करेंगे. कई इलाकों में AQI बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में रह सकता है.

पंजाब-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदलेगा. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. घना कोहरा और शीतलहर सर्दी को बरकरार रखेंगे. पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है, वहीं हरियाणा में भी तापमान 5 से 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

राजस्थान में अलर्ट

राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के बीच मावठ की बारिश का अलर्ट है. बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. इसके बाद तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ेगी.

यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ेगी. बिहार में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्य में जारी रहेगी बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा. ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी और मैदानी इलाकों में भी सिहरन वाली सर्दी महसूस होगी.

यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में ये आदतें आपके बालों के लिए नुकसानदायक, ये गलतियां बिलकुल न करें

Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फ तो पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से कांपेगा उत्तर भारत, IMD का अलर्ट जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button