Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
.webp)
Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियूर के पास बुधवार (24 दिसंबर) देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट एसी स्लीपर बस राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक कंटेनर लॉरी से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे 17 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कंटेनर लॉरी के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई.
#breaking Karnataka Tragedy: Sleeper bus (Bengaluru→Gokarna) collided with truck near Hiriyur, Chitradurga. Both caught fire; over 17 killed, many charred. Heartbreaking loss on Christmas Eve. #RIP #India pic.twitter.com/MGldDGyWEy
— Aristotle (@goLoko77) December 25, 2025
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोरलाथु क्रॉस के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क के बीचों-बीच आग का गोला बन गई. हादसे के समय बस में कई यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. बताया गया है कि बस में कुल 32 सीटें थीं, जिनमें से 29 यात्री सवार थे. हादसे के दौरान बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन 17 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं. कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
#WATCH | Karnataka | An accident took place between a lorry and a private bus near Gorlathu village in Chitradurga district on National Highway 48. Multiple dead bodies seen at the spot. Rescue operations underway. More details awaited
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/1pcOboCYGq
— ANI (@ANI) December 25, 2025
पुलिस ने चलाए राहत-बचाव कार्य, सीएम ने जताया शोक
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के बाद बस का डीजल टैंक लीक हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई.
#WATCH | Karnataka | An accident took place between a lorry and a private bus near Gorlathu village in Chitradurga district on National Highway 48. More details awaited
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/r38wVVJ77r
— ANI (@ANI) December 25, 2025
इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे-48 पर करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की घोषणा की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- UP .: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)
.webp)


