Sport : SA20 में तीसरी बार चैंपियन बनीं काव्या मारन की सनराइजर्स, जानिए कब किस टीम ने जीती है ट्रॉफी #INA

SA20 League 2026 Winner: साउथ अफ्रीका में खेली गई SA20 लीग 2025-26 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. काव्या मारन की टीम ने इस टूर्नामेंट में तीसरी बार ट्रॉफी उठाई. फाइनल में सनराइजर्स का सामना प्रिटोरिया कैपिटल्स से हुआ, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स और मैथ्यू ब्रिट्जके की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.

काव्या मारन की टीम ने जीती तीसरी ट्रॉफी

रविवार की रात सनराइजर्स ईस्टर्न कप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच एक हाईवोल्टेज फाइनल मुकाबला खेला गया. इस अहम मुकाबले में काव्या मारन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज की. फाइनल मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर सनराइजर्स की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी. इससे पहले टीम ने साल 2023 और 2024 का खिताब जीता था. वहीं, साल 2025 में MI केपटाउन चैंपियन बना था.

पहला सीजन 2023 – सनराइजर्स ईस्टर्न कप

दूसरा सीजन 2024 – सनराइजर्स ईस्टर्न कप

तीसरा सीजन 2025 – MI केपटाउन

चौथा सीजन 2026 – सनराइजर्स ईस्टर्न कप

बेहद रोमांचक रहा फाइनल मैच

ग्रैंड फिनाले में टॉस जीतकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने गेंदबाजी का फैसला किया और प्रिटोरियस कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. जहां, पहले बैटिंग करने आई प्रिटोरियस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस की 101 रनों की पारी अहम रही.

मगर, ब्रेविस का ये शतक बेकार चला गया, क्योंकि सनराइजर्स की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों के शेष रहते हुए खिताबी मुकाबला अपने नाम किया. सनराइजर्स के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके और ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच जिताऊ साझेदारी की. मैथ्यू ब्रीट्जके 49(68) और स्टब्स 63(41) अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. इस तरह Sunrisers Eastern Cape ने 6 विकेट से फाइनल मैच में बाजी मार ली.

ये भी पढ़ें: ये हैं फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर है अभिषेक शर्मा का नाम

SA20 में तीसरी बार चैंपियन बनीं काव्या मारन की सनराइजर्स, जानिए कब किस टीम ने जीती है ट्रॉफी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button