असम के लिए गेम-चेंजर साबित होगी ‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’, PM Modi ने रखी 6950 करोड़ की परियोजना की आधारशिला
.webp)
असम का काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट इन दिनों चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान रविवार (18 जनवरी) को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी. इस परियोजना की कुल लागत 6,950 करोड़ रुपये है. इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन का बनाया जाएगा. बता दें कि इस परियोजना को 1 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) से मंजूरी मिली थी. तो आइए जानते हैं इस योजना की विशेषताएं व फायदे और क्यों है असम को इसकी जरूरत.
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
जानकारी के मुताबिक, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर कुल 86 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है. इसके अलावा 21 किलोमीटर का बाईपास और मौजूदा NH-715 के 30 किलोमीटर हिस्से को दो लेन से चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा. यह एक पर्यावरण के प्रति संवेदनशील राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है.
#WATCH | Kaliabor, Assam | PM Narendra Modi lays the foundation stone of the Kaziranga Elevated Corridor Project (4-Laning of Kaliabor-Numaligarh section of NH-715), worth over ₹6,950 Crore.
The 86 km long Kaziranga Elevated Corridor project is an environmentally conscious… pic.twitter.com/crcT5ypIHO
— ANI (@ANI) January 18, 2026
क्यों जरूरी है यह कॉरिडोर?
आपको बता दें कि यह कॉरिडोर नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगा. इससे ऊपरी असम, खासकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. जाखलाबन्धा और बोकाखाट में बाईपास बनने से शहरों में ट्रैफिक कम होगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी.
मौजूदा समस्याएं और समाधान
फिलहाल NH-715 का यह हिस्सा दो लेन का है और घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरता है. मानसून के समय काजीरंगा नेशनल पार्क में पानी भरने पर जंगली जानवर ऊंचे इलाकों की ओर जाते हैं और हाईवे पार करते हैं. इससे ट्रैफिक जाम, सड़क हादसे और वन्यजीवों की मौत की घटनाएं होती हैं. एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से जानवर बिना रुकावट सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकेंगे.
VIDEO | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone for the Rs 6,957-crore Kaziranga Elevated Corridor in Assam.
The corridor is aimed at ensuring safe wildlife movement across the Kaziranga National Park and Tiger Reserve, reduce road accidents on National… pic.twitter.com/KB2XsOpLvZ
— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2026
असम को क्या होंगे फायदे?
इस परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार और उद्योग के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा. सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, यात्रा का समय कम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी. कुल मिलाकर काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर असम के लिए विकास, पर्यावरण संरक्षण और कनेक्टिविटी का मजबूत आधार बनेगा.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने असम में रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
असम के लिए गेम-चेंजर साबित होगी ‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’, PM Modi ने रखी 6950 करोड़ की परियोजना की आधारशिला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



/fit-in/580x348/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/18/kaziranga-elevated-corridor-2026-01-18-14-21-54.jpg)








