खबर बाजार -Akzo Nobel Share Price: इस भाव पर प्रमोटर बेच रही पूरी हिस्सेदारी, खुलासे पर 10% उछल गए शेयर – #INA

Akzo Nobel Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी एग्जो नोबल की भारतीय इकाई एग्जो नोबल इंडिया की एक डील ने इसके शेयरों को रॉकेट बना दिया। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इसके प्रमोटर्स ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है जिसके खुलासे पर एग्जो नोबल इंडिया के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े। ताबड़तोड़ खरीदारी में इसके शेयर इंट्रा-डे में आज बीएसई पर 10.66% उछलकर ₹3533.00 पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन शेयर अब भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 8.79% की बढ़त के साथ ₹3473.35 पर है।
Akzo Nobel को किस भाव पर खरीद रही JSW Paints?
जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने एग्जो नोबेल इंडिया की डच पैरेंट कंपनी की पूरी 74.76% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयरों की खरीदारी का सौदा किया है। यह सौदा प्रति शेयर ₹2,762.05 के भाव पर होगा यानी डील ₹9,400 करोड़ की है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने प्रति शेयर ₹3,417.77 के भाव पर ओपन ऑफर लाने का भी ऐलान किया है। इस साल 23 जनवरी को जेएसडब्ल्यू पेंट्स के एमडी पार्थ जिंदल ने दावोस में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम समिट में सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा था कि एग्जो नोबेल इंडिया के हिस्सेदारी की बिक्री एक शानदार मौका है और वह इसके लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे। पार्थ जिंदल ने कहा था कि कोई विकल्प ही नहीं और वे इसे हासिल करने के लिए अपना सब कुछ दे देंगे।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
एग्जो नोबेल के शेयर पिछले साल 23 जुलाई 2024 को ₹2775.00 पर थे जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से तीन ही महीने में यह 67.53% उछलकर 9 अक्टूबर 2024 को ₹4649.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड ऊंचा लेवल है।
Delhivery Block Deal: Morgan Stanley समेत इन दिग्गजों ने खरीदे शेयर, इस भाव पर हुआ सौदा
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Akzo Nobel Share Price: इस भाव पर प्रमोटर बेच रही पूरी हिस्सेदारी, खुलासे पर 10% उछल गए शेयर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









