खबर बाजार -Crizac IPO: आईपीओ खुलने से पहले एंकर बुक से जुटाए ₹258 करोड़, जानिए IPO की पूरी डिटेल – #INA

खबर बाजार -Crizac IPO: आईपीओ खुलने से पहले एंकर बुक से जुटाए ₹258 करोड़, जानिए IPO की पूरी डिटेल – #INA

Crizac IPO: क्रिजैक लिमिटेड ने अपने IPO खुलने से एक दिन पहले 1 जुलाई को एंकर बुक के माध्यम से 19 संस्थागत निवेशकों से ₹258 करोड़ जुटाए है। Crizac का ₹860 करोड़ का IPO 2 जुलाई को खुलेगा और 4 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई अपनी फाइलिंग में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को ₹245 प्रति शेयर के मूल्य पर 1.05 करोड़ इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर दिया है। IPO शेयरों का अलॉटमेंट 7 जुलाई तक फाइनल हो जाएगा, और Crizac के शेयर 9 जुलाई को एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

Crizac B2B एक एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। कंपनी यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हायर एजुकेशन के वैश्विक संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए सॉल्यूशन प्रदान करती है। बता दें कि Crizac को IPO से कोई पैसा नहीं मिलेगा। इश्यू खर्चों को छोड़कर सारी रकम बेचने वाले शेयरधारकों पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल को जाएगी। Equirus Capital और Anand Rathi Advisors इस IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं।

इन कंपनियों ने लिया एंकर बुक में हिस्सा

Allianz Global Investors, Pinebridge Global Fund, Societe Generale, LC Pharos Multi Strategy Fund, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, शम्याक इन्वेस्टमेंट, बंधन म्यूचुअल फंड, 360 ONE इक्विटी अपॉर्चुनिटी फंड, कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया। कंपनी ने बताया कि, ‘तीन म्यूचुअल फंड ने कुल पांच स्कीम के माध्यम से आवेदन किया है।’

Crizac लिमिटेड के आईपीओ की पूरी डिटेल

क्रिजैक लिमिटेड ₹860 करोड़ का IPO 2 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 4 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। 9 जुलाई को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस IPO में 3.51 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। यह IPO पूरी तरह से OFS होगा। इस IPO का प्राइस बैंड ₹233 – ₹245 तय किया गया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 61 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। बोली लगाने के लिए निवेशकों को मिनिमम ₹14,945 इन्वेस्ट करने होंगे।

यह भी पढ़ें- नीतू योशी का IPO 119 गुना और Adcounty Media India का इश्यू 252 गुना हुआ सब्सक्राइब, जानिए कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग

Crizac IPO: आईपीओ खुलने से पहले एंकर बुक से जुटाए ₹258 करोड़, जानिए IPO की पूरी डिटेल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button