खबर बाजार -Dividend Stocks: जून के पहले हफ्ते में डिविडेंड बांट रहीं 27 कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल – #INA

Dividend Stocks: कई प्रमुख कंपनियां 2 जून 2025 से शुरू हो रहे हफ्ते में डिविडेंड बांटने वाली हैं। वहीं, कुछ कंपनियों में बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और बायबैक जैसे कॉरपोरेट एक्शन भी दिखेंगे। इनका फायदा उठाने के लिए रिकॉर्ड डेट समेत कई डिटेल के बारे में जानना जरूरी है।
कौन-सी कंपनियां बांट रही हैं डिविडेंड
- टाटा मोटर्स ने ₹6 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी एक्स-डेट 4 जून तय की गई है। कंपनी की ईवी रणनीति और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स इसके मजबूत प्रदर्शन की गवाही देते हैं।
- TCS भी ₹30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड इसी दिन देगी। IT क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी लगातार शेयरधारकों को रिटर्न देती रही है।
- सार्जनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने ₹8.35 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी एक्स-डेट 6 जून है।
- टाटा ग्रुप की एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ी यूनिट रैलिस इंडिया भी 5 जून को ₹2.5 का फाइनल डिविडेंड देगी।
Larsen & Toubro, HDFC AMC, IndiaMART और Dr. Lal PathLabs जैसी कंपनियां भी डिविडेंड बांटने वाली हैं। इनकी रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल के लिए आप नीचे दी गई टेबल दे सकते हैं।
डिविडेंड देने वाली कंपनियों की पूरी लिस्ट
कंपनी का नाम | एक्स तारीख | डिविडेंड प्रकार | राशि (₹) |
Atishay Ltd | 3 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 1 |
Larsen & Toubro Ltd | 3 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 34 |
Nuvama Wealth Management Ltd | 3 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 69 |
Sunshield Chemicals Ltd | 3 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2.5 |
INOX India Ltd | 4 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2 |
Seshasayee Paper and Boards Ltd | 4 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2.5 |
Tata Motors Ltd | 4 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 6 |
Tata Consultancy Services Ltd (TCS) | 4 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 30 |
Jindal Saw Ltd | 5 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2 |
Rallis India Ltd | 5 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2.5 |
Bank of Baroda | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 8.35 |
Container Corporation of India Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2 |
East India Drums and Barrels Mfg. Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | घोषित नहीं |
HDFC Asset Management Co. Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 90 |
High Energy Batteries India Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 3 |
IFGL Refractories Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 1 |
IndiaMART InterMESH Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 30 |
IndiaMART InterMESH Ltd | 6 जून 2025 | विशेष डिविडेंड | 20 |
JSW Energy Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 2 |
Dr. Lal PathLabs Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 6 |
L&T Technology Services Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 38 |
Maithan Alloys Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 7 |
Nicco Parks & Resorts Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 0.4 |
QGO Finance Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 0.15 |
TAAL Enterprises Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 30 |
Tata Steel Ltd | 6 जून 2025 | फाइनल डिविडेंड | 3.6 |
Technocraft Industries (India) Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 20 |
Toss The Coin Ltd | 6 जून 2025 | अंतरिम डिविडेंड | 0.5 |
स्टॉक स्प्लिट: शेयर की लिक्विडिटी में इजाफा
Coforge Ltd 4 जून से अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹2 के 5 हिस्सों में विभाजित करेगी। यह कदम रिटेल निवेशकों के लिए शेयर को अधिक सुलभ बनाने और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।
बोनस इश्यू और बायबैक से रिटर्न कमाने का मौका
बोनस इश्यू और बायबैक निवेशकों के लिए अतिरिक्त रिटर्न का जरिया बन सकते हैं। इस महीने Shalibhadra Finance ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है, यानी हर एक शेयर पर निवेशकों को तीन अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इसका एक्स-डेट 4 जून तय किया गया है।
इसी तरह, Shilchar Technologies ने भी 1:2 बोनस इश्यू घोषित किया है, जिसके तहत हर दो शेयरों पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इस बोनस का एक्स-डेट 6 जून है।
वहीं, SIS Ltd ने 6 जून को अपने शेयरों का बायबैक शुरू करने की योजना बनाई है। बायबैक से आमतौर पर कंपनी के प्रति निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है, क्योंकि इससे जाहिर होता है कि कंपनी को अपने स्टॉक की वैल्यू पर काफी ज्यादा भरोसा है।
स्प्लिट, बोनस इश्यू और बायबैक की डिटेल
कंपनी का नाम | एक्स तारीख | कॉर्पोरेट एक्शन |
Capital Infra Trust | 3 जून 2025 | इनकम डिस्ट्रीब्यूशन (इन्विट) |
Rajnish Wellness Ltd | 3 जून 2025 | राइट इश्यू – इक्विटी शेयर |
Coforge Ltd | 4 जून 2025 | स्टॉक स्प्लिट ₹10 से ₹2 |
Franklin Industries Ltd | 4 जून 2025 | राइट इश्यू – इक्विटी शेयर |
Shalibhadra Finance Ltd | 4 जून 2025 | बोनस इश्यू – 3:1 |
Shilchar Technologies Ltd | 6 जून 2025 | बोनस इश्यू – 1:2 |
SIS Ltd | 6 जून 2025 | शेयर बायबैक |
Som Datt Finance Corporation Ltd | 6 जून 2025 | राइट इश्यू – इक्विटी शेयर |
यह भी पढ़ें : Stocks to Watch: सोमवार को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Dividend Stocks: जून के पहले हफ्ते में डिविडेंड बांट रहीं 27 कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,