खबर बाजार -Dividend Stocks: इस हफ्ते 24 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल – #INA

Dividend Stocks: इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेश करने वालों को डिविडेंड कमाने के कई मौके मिलने वाले हैं। ITC, Infosys, Bajaj Finance, L&T Finance, Trident, PowerGrid, Tata Consumer, Colgate, Angel One और GlaxoSmithKline जैसी प्रमुख कंपनियां 26 मई से 30 मई के बीच एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी।
एक्स-डिविडेंड डेट क्या होती है?
एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है, जब किसी कंपनी के शेयर की कीमत में डिविडेंड का असर शामिल हो जाता है। यानी उस तारीख के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को उस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। इसके ठीक एक दिन पहले होती है ‘कम डिविडेंड डेट’, जो डिविडेंड के लिए पात्रता की अंतिम तारीख होती है।
डिविडेंड बांटने वाले प्रमुख स्टॉक्स
ITC ने ₹7.85 फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 मई तय की गई है। ITC ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल ₹14.35 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। ₹6.50 पहले ही अंतरिम डिविडेंड के रूप में दिया जा चुका है। वहीं, Infosys ने ₹22 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 मई है। निवेशकों को डिविडेंड का लाभ पाने के लिए इससे एक दिन पहले तक शेयर खरीदने होंगे।
Bajaj Finance अपने शेयरधारकों को ₹44 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी, जो इस हफ्ते घोषित डिविडेंड्स में सबसे बड़ा है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 30 मई तय किया गया है। इनके अलावा L&T Finance, PowerGrid, Tata Consumer, Colgate और Angel One जैसी कंपनियां भी इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी।
डिविडेंड देने वाली सभी कंपनियों की लिस्ट
कंपनी का नाम | एक्स-डेट | डिविडेंड का प्रकार | रकम (₹) |
Archean Chemical Industries Ltd | 26 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹3.00 |
Black Rose Industries Ltd | 26 मई 2025 | डिविडेंड | ₹0.50 |
Lloyds Metals and Energy Ltd | 26 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹1.00 |
Pearl Global Industries Ltd | 26 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹6.50 |
Man Infraconstruction Ltd | 27 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹0.45 |
L&T Finance Ltd | 27 मई 2025 | अंतिम डिविडेंड | ₹2.75 |
Trident Ltd | 27 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹0.50 |
Colgate Palmolive (India) Ltd | 28 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹27.00 |
ITC Ltd | 28 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹7.85 |
Kennametal India Ltd | 28 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹40.00 |
Tata Consumer Products Ltd | 29 मई 2025 | डिविडेंड | ₹8.25 |
Advani Hotels & Resorts (India) Ltd | 30 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹0.90 |
Angel One Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹26.00 |
Bajaj Finance Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹44.00 |
Caplin Point Laboratories Ltd | 30 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹3.00 |
GlaxoSmithKline Pharmaceuticals Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹42.00 |
Infosys Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹22.00 |
Jupiter Wagons Ltd | 30 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | घोषित नहीं |
Meghna Infracon Infrastructure Ltd | 30 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹0.10 |
Ponni Sugars (Erode) Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹3.00 |
S Chand and Company Ltd | 30 मई 2025 | अंतरिम डिविडेंड | ₹4.00 |
UNO Minda Ltd | 30 मई 2025 | फाइनल डिविडेंड | ₹1.50 |
Vimta Labs Ltd | 30 मई 2025 | डिविडेंड | ₹2.00 |
डिविडेंड के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
डिविडेंड के लिए निवेशकों को कंपनियों की रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश करना होगा। तभी वे डिविडेंड के पात्र बन सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि डिविडेंड से मिलने वाली इनकम पर टैक्स और डीमैट अकाउंट में अपडेट का समय भी अलग-अलग हो सकता है।
इन कंपनियों में बोनस, राइट इश्यू का एक्शन
कंपनी का नाम | एक्स-डेट | कॉरपोरेट एक्शन |
Infobeans Technologies Ltd | 27 मई 2025 | शेयर बायबैक |
Markobenz Ventures Ltd | 28 मई 2025 | राइट इश्यू (इक्विटी शेयर) |
POWERGRID Infrastructure InvIT | 29 मई 2025 | आय वितरण (इन्विट) |
Anzen India Energy Yield Plus Trust | 30 मई 2025 | आय वितरण (इन्विट) |
Bharat Bhushan Fin. & Comm. Brokers | 30 मई 2025 | राइट इश्यू (इक्विटी शेयर) |
Ujaas Energy Ltd | 30 मई 2025 | बोनस इश्यू (अनुपात 17:25) |
यह भी पढ़ें : Stocks to Watch: सोमवार को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Dividend Stocks: इस हफ्ते 24 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,