खबर बाजार -Globe Civil Projects IPO Listing: ₹71 के शेयरों का 28% प्रीमियम पर सफर शुरू, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका – #INA

खबर बाजार -Globe Civil Projects IPO Listing: ₹71 के शेयरों का 28% प्रीमियम पर सफर शुरू, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका – #INA

Globe Civil Projects IPO Listing: ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई लेकिन फिर मुनाफावसूली में टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 80 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹71 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹91.10 और NSE पर ₹ 90.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 28% से अधिक लिस्टिंग गेन (Globe Civil Projects Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹86.65 (Globe Civil Projects Share Price)  के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 22.04% मुनाफे में हैं।

Globe Civil Projects IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का ₹119.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 80.97 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 82.13 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 143.14 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 53.67 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1,67,60,560 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹14.26 करोड़ कंस्ट्रक्शन इक्विमेंट्स/मशीनरीज की खरीदारी, ₹75 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Globe Civil Projects के बारे में

वर्ष 2002 में बनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। इसने यूपी, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। अब तक इसने 37 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं और अभी 12 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जिसमें से पांच सोशल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹5.20 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में घटकर ₹4.85 करोड़ पर आ गया लेकिन अगले वित्त वर्ष 2024 में स्थिति तेजी से सुधरी और मुनाफा ₹15.38 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में भी उतार-चढ़ाव रहा। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹286.78 करोड़, वित्त वर्ष 2023 में ₹235.17 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹334.81 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंर 2024 में इसे ₹17.79 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹256.74 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

Ellenbarrie IPO Listing: ₹400 का शेयर ₹492 पर लिस्ट, मुनाफा निकालने से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

Kalpataru IPO Listing: ₹414 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने किया निराश, ऐसी है कारोबारी सेहत

AJC Jewel IPO Listing: 4% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, चेक करें कारोबारी सेहत

Abram Food IPO Listing: 7% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, ₹98 के शेयरों की लिस्टिंग ने किया निराश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Globe Civil Projects IPO Listing: ₹71 के शेयरों का 28% प्रीमियम पर सफर शुरू, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button