खबर बाजार -Hot stocks : अगले हफ्ते बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत – #INA

खबर बाजार -Hot stocks : अगले हफ्ते बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत – #INA

Trading picks : 23 मई को खत्म हुए हप्ते में निफ्टी और सेंसेक्स में लगभग 0.75 फीसदी की गिरावट आई। जबकि इसी अवधि में मिडकैप (-0.45%) और स्मॉलकैप (+1%) इंडेक्स ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया। अमेरिकी टैरिफ में कमी की उम्मीदों के चलते ग्लोबल बाज़ारों में मिलाजुला रुख रहा। मूडीज द्वारा अमेरिकी क्रेडिट आउटलुक को डाउनग्रेड किए जाने और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में नए सिरे से राजकोषीय चिंताओं के उभरने के साथ चीन से मिले-जुले आर्थिक संकेतों ने बाज़ारों को सपोर्ट दिया।

ऐसे में अगले हफ्ते के लिए अपने पसंदीदा पिक्स देते हुए एसबीआई सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि उनको मई महीने के आखिरी हफ्ते के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Prudential Life Insurance Company) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) बहुत अच्छे लग रहे हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life)

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life) ने डेली टाइम फ्रेम पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम द्वारा भी हुई है। इसके अलावा, इसने ब्रेकआउट के दिन एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है। वर्तमान में, सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 615 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 645-640 रुपये के स्तर पर धीरे-धीरे खरीदारी शुरू करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 700 रुपये का टारगेट हासिल होने की उम्मीद है।

एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक (Axis Bank) का स्टॉक डेली स्केल पर नीचे की ओर डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देने की कगार पर है। स्टॉक का मेन रुझान तेजी का है क्योंकि यह अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये एवरेज बढ़ते भी दिख रहे हैं। या स्टॉक में मजबूती का ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। डेली आरएसआई 60 अंक से ऊपर चला गया है और यह ऊपर की ओर ही बढ़ रहा है। ऐसे में इस स्टॉक में 1,160 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 1,210-1,200 रुपये के रेंज में मिलने पर किस्तों में खरीदारी करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 1,310 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial)

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services) और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) पर बात करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि शॉर्ट टर्म में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में सीमित उछाल की संभावना दिख रही है। स्टॉक का डेली आरएसआई 80 अंक से ऊपर मंडरा रहा है। यह बहुत ज्यादा ओवरबॉट स्थिति का संकेत है। इतने ऊंचे आरएसआई स्तर आमतौर पर किसी भी जारी अपट्रेंड में कंसोलीडेशन या ठहराव की संभावना का संकेत देते हैं। इसलिए, रैली के अगले चरण के पहले स्टॉक में साइडवेज ऐक्शन यह हल्के करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Chartist Talks: निफ्टी जल्द छू सकता है 25500 का स्तर, बैंक निफ्टी में भी ब्रेकआउट के संकेत

एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life)

सुदीप ने कहा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है और मोमेंटम इंडिकेटर इसकी मजबूती को सपोर्ट कर रहे हैं। मैक्स फाइनेंशियल के विपरीत, एचडीएफसी लाइफ में अभी भी मजबूत तकनीकी स्ट्रक्चर देखने को मिल रहा। स्टॉक में लगातार तेजी के साथ ऊपर चढ़ने की गुंजाइश है।

 

डिस्क्लेमर: हमारी वेबसाइट पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Hot stocks : अगले हफ्ते बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button